अंबाला सीआईए-2 की बड़ी कार्रवाई: अकबरपुर में हुई जेवरात चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार; लाखों के गहने व बाइक बरामद

जे कुमार अंबाला, 3 अगस्त 2026 : अंबाला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के विशेष अभियान के तहत सीआईए-2 टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना साहा क्षेत्र के गाँव अकबरपुर में एक मकान से हुई सोने-चाँदी के गहनों व नकदी की चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जाँच अधिकारी मुख्य सिपाही मनप्रीत सिंह ने बताया कि गाँव अकबरपुर निवासी संतराम ने 18 जुलाई 2026 को घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। सीआईए-2 प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कैप्टन सिंह उर्फ पंजाबी (निवासी बटाला, पंजाब) को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पूछताछ व निशानदेही पर चोरी किए गए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

#AmbalaNews #AmbalaPolice #CIATeam #TheftCase #SahaAmbala #CrimeNews #HaryanaPolice #BreakingNewsAmbala

Previous

हरियाणा में सुशासन का अभिन्न अंग बनेगी ड्रोन तकनीक: AI से अवैध निर्माण, खनन और प्रदूषण की होगी सख्त निगरानी

Next

अंबाला सीआईए-2 पुलिस की बड़ी सफलता: गौतम ज्वैलर्स से सोने का सिक्का लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; सिक्का व बाइक बरामद