अंबाला सीआईए-2 पुलिस की बड़ी सफलता: गौतम ज्वैलर्स से सोने का सिक्का लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; सिक्का व बाइक बरामद
जे कुमार अंबाला, 3 अगस्त 2026 : अंबाला जिले में अपराध और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सीआईए-2 पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने थाना बराड़ा क्षेत्र स्थित 'गौतम ज्वैलर्स शॉप' से सोने का सिक्का लूटने के मामले में संलिप्त दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए जाँच अधिकारी एएसआई नवीन कुमार ने बताया कि 26 जुलाई 2026 को दुकान मालिक बलविन्द्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात युवक गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसे और बातों में उलझाकर सोने का सिक्का लूटकर बाइक से फरार हो गए।
सीआईए-2 प्रभारी उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साक्ष्यों व तकनीकी संसाधनों की मदद से दो मुख्य आरोपियों—अनुष कुमार (निवासी कालका/यमुनानगर) और मयंक (निवासी यमुनानगर) को धर दबोचा। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद आरोपियों से लूटा गया सोने का सिक्का व प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से अन्य आपराधिक मामलों में गहन पूछताछ कर रही है।
#AmbalaNews #AmbalaPolice #CIATeam #JewelleryLoot #CrimeNews #HaryanaPolice #BararaNews #BreakingNewsAmbala
Previous
अंबाला सीआईए-2 की बड़ी कार्रवाई: अकबरपुर में हुई जेवरात चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार; लाखों के गहने व बाइक बरामद
Next