28/03/25

‘‘तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, मुझ से टकराने वालों के लिए, मैं अंत का पैगाम हूं’’- विज

‘‘जो मैं कहता हूं गाता हूं उससे आप (भूपेन्द्र सिंह हुडडा) नाराज हो जाते हो। मैं जो गाता हूं मैं किसी को रेफर करके या संदर्भ करके नहीं गाता’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

‘‘कल भी मैंने कुछ पंक्तियां सुनाई थी वह किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है क्योंकि यह मैं खुद लिखता हूं यह चोरी हुई की हुई नहीं है’’- अनिल विज

मैं उनकी (भूपेन्द्र सिंह हुडडा) हर फरमाइश पूरी करता हूं - विज

‘‘तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, मुझ से टकराने वालों के लिए, मैं अंत का पैगाम हूं’’- विज

आरएस अनेजा, चण्डीगढ, 28 मार्च- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को ध्यान में रखते हुए कहा कि ‘‘जो मैं कहता हूं गाता हूं उससे आप (भूपेन्द्र सिंह हुडडा) नाराज हो जाते हो। उन्होंने कहा कि मैं जो गाता हूं मैं किसी को रेफर करके या संदर्भ करके नहीं गाता। कल भी मैंने कुछ पंक्तियां सुनाई थी वह किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है क्योंकि यह मैं खुद लिखता हूं यह चोरी हुई की हुई नहीं है।

श्री विज आज विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान बोल रहे थे।

उन्होंने बताया कि ‘‘जब कुछ लिखा जाता है तो उस समय माहौल कुछ और होता है और जब सुनाया जाता है तो माहौल कुछ और होता है इसलिए कोई अपने पर ले लेता है जबकि मैंने जो कल कहा था कि मुझसे मत खेल, ‘मैं आग हूं मैं अगर मैं फैल गया तो तू भाग भी नहीं पाएगा’। उन्होंने साफ किया कि यह किसी से संबंधित नहीं है’’।

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की फरमाइश को लेकर उन्होंने कहा कि मैं उनकी (भूपेन्द्र सिंह हुडडा) हर फरमाइश पूरी करता हूं तो एक गाने की दो लाइन सुनना चाहता हूं जिसके तहत उन्होंने गाया कि:-

तूफानों से खेलता हूं मैं ।

मैं खुद भी एक तूफान हूं ।।

मुझ से टकराने वालों के लिए।

मैं अंत का पैगाम हूं ।।

----------------------

Previous

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रदेशवासियों दी नवरात्र व ईद के पवित्र त्यौहारों की शुभकामनाएं

Next

‘‘हरियाणा विधानसभा में राज्य का (जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा) बेहतरीन गीत प्रस्तुत किया गया है’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज