13/07/26

अम्बाला में समाधान शिविर: नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

अभिकांत अम्बाला, 13 जुलाई 2026: जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विशेष 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता नगराधीश (City Magistrate) अभिषेक गर्ग ने की। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

नगराधीश अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और लोगों की समस्याओं का एक निश्चित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करें। सरकार द्वारा इन शिविरों की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गई है ताकि नागरिकों को अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें अम्बाला शहर के प्रेम नगर निवासी रजिंद्र पाल शर्मा ने पानी की पाइपलाइन ठीक करवाने, मुलाना के अनिल कुमार व केसोपुर के राजिन्द्र ने फैमिली आईडी (परिवार पहचान पत्र) में त्रुटिवश बढ़ी हुई आय को कम करवाने की गुहार लगाई। वहीं, इस्माईलपुर की सोनिया ने नया राशन कार्ड बनवाने और अम्बाला शहर की अनीता ने 'लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत आ रही फोटो मिसमैच की तकनीकी खामी को दूर करने की मांग रखी। नगराधीश ने इन सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को मार्क करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग से अवतार सिंह, लोक निर्माण विभाग से जेई संदीप और एमिनेट पर्सन यशपाल चौधरी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

#AmbalaNews #SamadhanShivir #CityMagistrateAmbala #PublicGrievances #HaryanaAdministration #FamilyIDCorrection #LadoLaxmiYojana #BreakingNewsAmbala

Previous

गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात: पीजी में प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या के बाद टेक इंजीनियर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Next

अम्बाला में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज: 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन और अंबाला-कालाअम्ब हाईवे की मिलेगी सौगात