दैनिक खबर: आज 13 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
कमजोर पड़ा मानसून 20 जुलाई से फिर पकड़ेगा रफ्तार:
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश व बिहार सहित १८ राज्यों में जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले ६-७ दिनों तक इन क्षेत्रों में होगी अच्छी वर्षा।
काशी, मथुरा और संभल विवाद:
यूपी के तीन बड़े मंदिर-मस्जिद विवादों में हिंदू-मुस्लिम दोनों पक्षों ने ठुकराया सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता का प्रस्ताव; ‘समाधान समारोह २०२६’ के तहत कोर्ट ने भेजा था लेटर, अब अदालत में ही होगा फैसला।
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर,
संदिग्ध संक्रमण से एक महीने में १२ बच्चों की मौत; स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने की ३ मौतों की पुष्टि, प्रभावित जिलों में रोकथाम के लिए एक्शन शुरू।
गो हत्या बैन के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:
मद्रास हाईकोर्ट के गाय-बछड़ों के वध पर रोक के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, तमिलनाडु सरकार की याचिका पर जारी किया नोटिस; कोर्ट ने कहा- आदेश में सुधार की है जरूरत।
सुप्रीम कोर्ट बोला- नागरिकता का फैसला निष्पक्ष प्रक्रिया से हो:
गुवाहाटी हाईकोर्ट द्वारा 27 लोगों को विदेशी घोषित करने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, निष्पक्ष व कानूनी प्रक्रिया अपनाने का निर्देश; दोबारा सुनवाई के लिए फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल भेजे गए सभी मामले।
रूस का सबसे सीक्रेट प्लेन ईरान पहुंचा:
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच रूस ने अपना सुरक्षित ‘डूम्सडे प्लेन’ Tu-214PU तेहरान भेजा, फ्लाइटराडार24 ने किया दावा; संकट काल में आसमान से ही सेना के संचालन की रखता है ताकत।
बैंकॉक के बार में आग, 27 मौतें:
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक बार में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग, दम घुटने और झुलसने से २७ लोगों की मौत व ६३ घायल; प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल ने किया घटनास्थल का दौरा।
वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत के बाद बोट-कैप्टन गिरफ्तार:
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की स्पीडबोट पलटने से १५ की मौत के बाद कैप्टन गिरफ्तार, लावा मोबाइल के कर्मचारी थे मृतक; मौसम खराब होने से हुआ हादसा, शवों के वतन लौटने का इंतजार।
दिल्ली में साधारण घरों की कीमत २ करोड़ पार,
हाईकोर्ट ने अदालतों की आर्थिक सीमाओं की समीक्षा पर दिया जोर; कहा- स्थानीय विवादों के लिए भी हाईकोर्ट आने से वादकारियों की बढ़ती है परेशानी व खर्च।
DTC बसों में महिलाओं की फ्री यात्रा के नियम बदले:
दिल्ली की सरकारी बसों में १ अगस्त से पेपर पिंक टिकट की जगह अनिवार्य होगा ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’,
३१ जुलाई तक ही वैध रहेंगे पुराने टिकट; अब तक १५ लाख कार्ड किए जा चुके हैं जारी।
लाल किला धमाका:
लाल किला कार बम धमाके के पीड़ितों के शवों और आत्मघाती हमलावर के अंगों के अंतिम संस्कार की एनआईए को कोर्ट से मिली अनुमति, स्पेशल जज ने कहा- धार्मिक मान्यताओं और पूरी गरिमा के साथ हो निपटारा।
दिल्ली में नई सरकारी भर्तियां और डीडीए की जनसुनवाई आज:
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर १५ जुलाई से आम जनता के लिए बंद रहेगा लालकिला; जानें राजधानी की ५ बड़ी व काम की खबरें।
सोनीपत के गन्नौर में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक,
कोर्ट जा रहे दो मजदूर दोस्तों की दर्दनाक मौत; अपने परिवारों के इकलौते सहारे थे मृतक, मुरथल पुलिस ने शुरू की जांच।
पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के पिता का निधन:
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का ९६ वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन, बुधवार को अग्रोहा में होगा अंतिम संस्कार; मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जताया गहरा शोक।
हरियाणा CM के स्पेशल ऑफिसर बने भोपाल सिंह खदरी:
हरियाणा सरकार ने एचएसएससी के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी को नियुक्त किया मुख्यमंत्री का विशेष शिकायत निवारण अधिकारी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किए आदेश; अस्थायी आधार पर मिली जिम्मेदारी।
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM:
आगामी १७ जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की तैयारियों की समीक्षा; रेलवे स्टेशनों पर सजेंगे विशेष कार्यक्रम।
अम्बाला में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समाधान शिविर में सुनीं जनता की समस्याएं,
अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश; कहा- आपसी समन्वय के साथ प्राथमिकता पर निपटाएं प्रत्येक शिकायत।
18 जुलाई को अंबाला विशेष लोक अदालत का आयोजन :
अंबाला जिला न्यायालय परिसर में 18 जुलाई को AI एक्ट के मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन, आपसी समझौते से होगा त्वरित निपटारा; हेल्पलाइन नंबर जारी, ३० मई को भी हुआ था सफल आयोजन।
अम्बाला में बिना पंजीकरण चल रहे केबल ऑपरेटरों पर कड़े रुख,
अधिकारियों को ब्रॉडकॉस्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश; उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ
Next