13/03/25

पंजाब बजट की तारीख का ऐलान, 21 से 28 मार्च तक होगा पंजाब विधानसभा का बजट सत्र

पंजाब, 13 मार्च (अभी): पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 21 से 28 मार्च तक होगा। पंजाब कैबिनेट ने तारीखों पर मुहर लगा दी है।

कैबिनेट की बैठक के बाद वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें एजुकेशन में सुधार तकनीकी शिक्षा के लिए 40 हुनर शिक्षा स्कूलों की स्थापना की जाएगी। 21 से 28 मार्च तक पंजाब का बजट सत्र बुलाया गया। 26 मार्च को विधानसभा में पंजाब सरकार अपना बजट पेश करेगी।

इसके अलावा सरकारी कॉलेज के छात्रों के अंग्रेजी सीखने के लिए इंग्लिश फॉर वर्क कोर्स लागू करने के लिए हरी झंडी। छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए प्रदेश भर के 40 कौशल शिक्षा विद्यालय खोलने की मंजूरी भी दी गई है। रक्षा सेवा कल्याण विभाग की वर्ष 2022-2024 की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्टों को सहमति दी गई है।

Previous

हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण समिति की बैठक आयोजित

Next

पंजाब : पाकिस्तानी ड्रोन से हेरोइन और हथियार की सप्लाई , BSF ने मार गिराया