13/03/25

पंजाब : पाकिस्तानी ड्रोन से हेरोइन और हथियार की सप्लाई , BSF ने मार गिराया

पंजाब, 13 मार्च (अभी): पंजाब के अमृतसर में सीमा पार से पाकिस्तानी तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिये भेजी गई हेरोइन और हथियारों की खेप को बीएसएफ के जवानों ने बुधवार देर रात रिकवर किया है। बरामद हुई खेप में छह पैकेट हेरोइन, दो पिस्तौल और दो स्मार्टफोन है। यह रिकवरी सीमा के साथ लगते गांव हरदो रतन से हुई है।

जानकारी मुताबिक बीएसएफ के खुफिया विंग को सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्करों की ओर से सीमा पार हेरोइन और हथियार भेजने की कोशिश की जा रही है। इसी के तहत बीएसएफ के जवानों ने निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। बुधवार देर रात को जवानों ने हरदो रतन गांव के पास कुछ हरकत होती देखी। इसके बाद पास जाकर देखा तो एक ड्रोन दिखाई दिया। जिसे जवानों ने तुरंत गोली से निशाना बनाया और वह खेतों में जा गिरा। 

इसके बाद खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान वहां से छह पैकेट बरामद हुए। जिसमें कुल 3.319 किलोग्राम हेरोइन थी। इसके अलावा दो 30 बोर की पिस्तौल और दो स्मार्टफोन भी बरामद किए। रिकवरी के बाद बीएसएफ की ओर से पुलिस को इस बारे सूचित कर दिया है। ताकि पता चल सके कि यह हेरोइन किन लोगों ने इस तरफ से उठाकर ले जानी थी। इसके अलावा बरामद हुए मोबाइल फोन की भी फारेंसिक जांच की जा रही है। ताकि उसका डाटा भी रिकवर हो सके।

पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराई हेरोइन, उठाकर ले जा रहे तस्कर गिरफ्तार

इधर फिरोजपुर के ममदोट में साथ लगते बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में गिराई हेरोइन की खेप उठाकर ले जा रहे एक तस्कर को बीएसएफ ने काबू किया है। तस्कर को स्थानीय पुलिस के हवाले किया है ताकि उसके नेटवर्क का पता चल सके। थाना ममदोट पुलिस ने वीरवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous

पंजाब बजट की तारीख का ऐलान, 21 से 28 मार्च तक होगा पंजाब विधानसभा का बजट सत्र

Next

हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद, गत 10 वर्षों में 7 लाख 66 हजार एमएसएमई उद्योग लगे