मोहाली के फेज-2 स्थित PWD कार्यालय में भीषण आग, फर्नीचर और रिकॉर्ड जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

पंजाब/मोहाली, 25 अगस्त (अभिकान्त) : फेज-2 स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यालय में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखा फर्नीचर, सामान और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कार्यालय के अंदर अत्यधिक तापमान और घने धुएं के कारण दमकल कर्मियों को राहत व बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर विभाग की टीम का कहना है कि आग के वास्तविक कारणों और हुए नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि कार्यालय में फायर सेफ्टी नियमों का सही से पालन किया जा रहा था या नहीं।

#MohaliNews #PWDOffice #MohaliFire #BreakingNews #FireBrigade #PunjabNews #ShortCircuit #SafetyAlert #DanikKhabar

Previous

दैनिक खबर: आज 25 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

Next

बड़ा खुलासा: चंडीगढ़ सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास 6 किलो जिलेटिन के साथ 3 संदिग्ध गिरफ्तार, भीड़भाड़ वाले इलाके में धमाके की थी साजिश