13/07/26

इद्रीश फाउंडेशन द्वारा इंटर्नशिप सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन, डॉ. विनय मल्होत्रा ने युवाओं को सराहा

जे कुमार अम्बाला छावनी, 13 जुलाई 2026: सामाजिक संस्था इद्रीश फाउंडेशन द्वारा मति दास नगर (टांगरी ब्रिज) स्थित 'प्रोजेक्ट इवनिंग क्लास' में एक भव्य इंटर्नशिप सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. विनय कुमार मल्होत्रा उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से आए इंटर्न्स को सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र सौंपे।

इस वर्ष फाउंडेशन की इंटर्नशिप में एस.डी. कॉलेज, जी.एम.एन. कॉलेज, एलपीयू, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन छात्रों ने बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता अभियानों में उत्कृष्ट कार्य किया। इंटर्नशिप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन और अनुशासन के लिए निधि, ग़ज़ल एवं शगुन को मुख्य अतिथि द्वारा "Star Interns of Idrish Foundation" की विशेष उपाधि से नवाजा गया।

मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार मल्होत्रा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज सेवा का हर कार्य व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारता है। यह इंटर्नशिप जिम्मेदारी, अनुशासन और मानवीय मूल्यों को सीखने का एक बड़ा अवसर है। संस्था की संस्थापिका नेहा परवीन ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे संवेदनशील युवाओं का निर्माण करना है जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें। इस मौके पर संस्था की वाइस प्रेसिडेंट नीलिमा, अभिषेक चौहान, दीपांशु, तरुण अग्रवाल, अभिषेक पाठक और अमनदीप कौशिश सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#AmbalaNews #IdrishFoundation #InternshipCertificate #YouthEmpowerment #SocialService #AmbalaCantt #StarInterns #EducationUpdate #BreakingNewsAmbala

Previous

टावरों से कीमती RRU चोरी का मामला: निसिंग पुलिस ने छठा फरार आरोपी दबोचा, ₹5000 की नकदी बरामद

Next

कुरुक्षेत्र: अंबाला और अंबाला कैंट से दो मुख्य ड्रग सप्लायर गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद