जिन पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है वो देश के लोकतंत्र की सुरक्षा नहीं कर सकती : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 18 जनवरी - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुने जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूरे देश में जितनी भी राजनीतिक पार्टियां है उसमें से केवल भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें विधिवत प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव होता है। बाकी सब खानदानी पार्टियां है,क्योंकि पहले पिता बनेगा, इसके बाद पुत्र बनेगा, फिर उसका पुत्र बनेगा और इन पार्टियों लोकतंत्र नहीं है। जिन पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है वो देश के लोकतंत्र की सुरक्षा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा में निचले स्तर, जैसे कि पहले वार्ड का चुनाव, फिर मंडल चुनाव, फिर जिला का चुनाव, फिर प्रदेश का चुनाव, और उसके बाद चुने हुए लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनते है। ये केवल भाजपा में ही है बाकी पार्टियों में नहीं है।

#Hashtags: #AnilVij #BJP #InternalDemocracy #IndianPolitics #BJPPresidentElection #PoliticalStatement #Democracy #HaryanaPolitics #NarendraModi #PoliticalNews #JP Nadda #DemocraticValues #IndiaNews #BJPFoundation #Leadership #danikkhabar #newsupdate

Previous

कांग्रेस के कर्ज वाले बयान पर अनिल विज का तंज, बोले– ‘क्या राजनीति छोड़ ज्योतिषी बन गई है कांग्रेस’

Next

दिल्ली-NCR में 'ट्रिपल अटैक': जहरीली हवा, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने थामी रफ्तार; GRAP-4 प्रतिबंध लागू