कांग्रेस के कर्ज वाले बयान पर अनिल विज का तंज, बोले– ‘क्या राजनीति छोड़ ज्योतिषी बन गई है कांग्रेस’

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 18 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आने वाला बजट लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा क्योंकि बहुत ही मजबूत बजट पेश किया जाएगा। श्री विज ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है।

कांग्रेस द्वारा राज्य में कर्ज बढ़ने को लेकर दिए गए बयान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस ने राजनीति छोड़ ज्योतिषी की दुकान खोल ली है। उन्होंने कहा कि अभी बजट बन रहा है और सभी हितधारकों की राय की जा रही है। इस बारे में मुख्यमंत्री स्वयं सभी विभागों की बैठके ले रहे है और बहुत ही मजबूत बजट पेश किया जाएगा।

सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही : विज

कानून व्यवस्था के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में अनिल विज ने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के चलते 5000 के लगभग असामाजिक तत्वों को जेल में डाल दिया गया है। इसलिए सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है।

#AnilVij #HaryanaBudget2026 #LawAndOrder #HaryanaPolitics #CongressVsBJP #Budget2026 #BreakingNewsHaryana #NayabSaini Government #PoliticalSatire #StrongBudget #PublicExpectations #HaryanaDevelopment #ViksitHaryana #EconomicGrowth #BudgetSession #PoliticalTroll #CongressExposed #JyotishPolitics #AnilVijStatements #DebtsDebate #PoliticalWarOfWords

Previous

बिजली व्यवस्था सुधारना सरकार की प्राथमिकता, निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

जिन पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है वो देश के लोकतंत्र की सुरक्षा नहीं कर सकती : ऊर्जा मंत्री अनिल विज