19/03/25

दिल्ली की सड़कों पर एक अप्रैल से दौड़ने लगेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें : परिवहन मंत्री पंकज सिंह

नई दिल्ली, 19 मार्च (अभी): परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को बसें उपलब्ध करवाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि इस साल दिल्ली की सड़कों से चरणबद्ध तरीके से डीटीसी और क्लस्टर की करीब 5000 बसें हट जाएंगी। साथ ही, मार्च के अंत तक करीब 2000 बसे हटेंगी।

उन्होंने कहा कि राजधानी में बसों की कमी नहीं होगी। पहली अप्रैल से मांग के अनुसार हर सप्ताह बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी और इस महीने के अंत तक करीब 2,000 नई ई-बसें सड़कों पर उतरेंगी। इनमें 12 मीटर और 9 मीटर लंबाई की बसें शामिल हैं। यह बसें मेक इन इंडिया के तहत निर्मित हैं। कुछ तकनीकी कमियों को दूर करने के बाद बसें संचालन के लिए तैयार हैं। महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी रहेगी। हम दिल्ली को जाम मुक्त करने के लिए अग्रसर हैं, जहां अभी बसों की पहुंच नहीं है, वहां सुविधा मिलेगी। पिछली सरकार ने अपनी गलतियों से डीटीसी को नुकसान पहुंचाया। हम भ्रष्टाचार मुक्त बस सेवा देंगे। भ्रष्टाचार खत्म कर डीटीसी को फायदे में पहुंचाएंगे।

Previous

दिल्ली में एक अप्रैल से लागू हो रही नई वाहन स्क्रैपेज नीति

Next

अधिकारियों में सेवा भाव की भावना को और सबल बनाने के लिए प्रोत्‍साहन देने हेतु आयोजित कार्यक्रम पूर्ण