05/05/25

Delhi: तैमूर नगर में चला डीडीए का बुलडोजर, नाले के किनारे हटाया जा रहा अतिक्रमण

नई दिल्ली, 05 मई (अभी): राजधानी दिल्ली के तैमूर नगर सोमवार सुबह-सुबह बुलडोजर की आवाज से गूंज उठा. यहां डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले के किनारे बसे अवैध निर्माण पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और नगर निगम ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की. तड़के 9 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई में आधा दर्जन से ज्यादा बुलडोजर और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई.

इस इलाके को पहले ही अवैध अतिक्रमण क्षेत्र घोषित किया जा चुका है, जहां नाले के दोनों ओर पक्के मकान बना लिए गए थे. प्रशासन ने कई बार इन अवैध मकानों को हटाने के नोटिस जारी किए थे, लेकिन लोग इसे नजरअंदाज करते रहे थे. यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक चला गया, जहां अदालत ने 5 मई से इन अवैध मकानों का हटाने का निर्देश दिया था.

सोमवार सुबह यहां बुलडोजर एक्शन शुरू होते ही अफरा-तफरी मच गई. लोग घरों के अंदर से अपना सामान निकालते नजर आए. बिजली विभाग ने पहले अवैध घरों के कनेक्शन काटकर मीटर हटा दिए थे, जिसके बाद जेसीबी मशीनों की मदद से इन घरों को गिराने का काम शुरू किया गया.

Previous

दिल्ली एमसीडी आज से शुरू करेगी मेगा सफाई अभियान, पार्षदों को मिला सड़कों पर उतरकर श्रमदान का निर्देश

Next

आज के मुख्य समाचार और इतिहास