नशा तस्करों पर अंबाला पुलिस का बड़ा प्रहार: हेरोइन तस्करी मामले में मुख्य आरोपी रोहित उर्फ घौडा गिरफ्तार

जे कुमार अंबाला, 25 जुलाई 2026: अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के दिशानिर्देशों पर चलाए जा रहे 'नशा मुक्त अभियान' के तहत एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) को बड़ी सफलता मिली है। एएनसी टीम ने हेरोइन तस्करी मामले में गहन तफ्तीश करते हुए गिरोह के मुख्य आरोपी रोहित कुमार उर्फ घौडा (निवासी गन्नौर, जिला पटियाला, पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि 23 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर-09 क्षेत्र से आरोपी गौरव और हिमांशु को 60 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था, जिनके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए एएनसी टीम ने सप्लायर/संलिप्त आरोपी रोहित कुमार को काबू किया। पूछताछ के बाद आरोपी रोहित और गौरव को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि तस्करों को जेल भेजने के साथ ही नशे की कमाई से बनाई गई उनकी अवैध संपत्तियों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

aryanaPolice #DrugFreeAmbala #NDPSAct #PatialaNews #BreakingNewsAmbala

Previous

मोहाली से अगवा 3 साल का मासूम अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद; शराब पिलाकर बच्चे को ले गया था आरोपी

Next

दैनिक खबर: आज 25 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार