अम्बाला: एक्स पुलिस ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक; कैशलेस इलाज व पेंशन वृद्धि की उठाई मांग

जे कुमार अम्बाला, 25 जुलाई 2026: एक्स पुलिस ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन, अम्बाला की मासिक बैठक शनिवार को संस्था के प्रधान श्री अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में लगभग 42 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

बैठक में पेंशनरों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार से कई प्रमुख मांगें रखी गईं। सदस्यों ने सभी बीमारियों के लिए पूर्ण कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने और मासिक चिकित्सा भत्ते को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की मांग की। इसके अलावा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर 65 वर्ष की आयु से ही चरणबद्ध तरीके से (65 वर्ष पर 5%, 70 पर 10%, 75 पर 15% और 80 वर्ष पर 20%) अतिरिक्त पेंशन लाभ लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजन कार्ड की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने और हरियाणा रोडवेज की एसी बसों में 50 प्रतिशत किराए की छूट देने की मांग भी उठाई गई। बैठक में रिटायर्ड एसपी फूल कुमार, रिटायर्ड डीएसपी विरेन्द्र कुमार व विजय कुमार, महासचिव राजपाल सिंह सहित अनेक पूर्व अधिकारी मौजूद रहे।

#AmbalaNews #ExPoliceAssociation #AmbalaUpdate #HaryanaPensioners #PoliceWelfare #HaryanaNews #PensionersDemands

Previous

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांस्य पदक विजेता झंडू कुमार को दी शुभकामनाएं : मध्यप्रदेश

Next

करनाल: सात महीने के मासूम को 6 लाख रुपये में बेचने की साजिश का पर्दाफाश; दिल्ली की महिला गिरफ्तार, 2 दिन के रिमांड पर