लखनऊ: हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या; दुबग्गा नहर से बरामद हुआ शव

जे कुमार 31 अगस्त 26 :लखनऊ : राजधानी लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की सनसनीखेज हत्या से हड़कंप मच गया है। मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले धीरेंद्र वर्तमान में लखनऊ के पीजीआई इलाके में रह रहे थे। रविवार को परिजनों द्वारा उनके अचानक लापता होने और अपहरण की आशंका जताने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की थी।

जांच के दौरान दुबग्गा के पास नहर से धीरेंद्र का शव और उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद हुई। फॉरेंसिक जांच में उन्हें दो गोलियां मारे जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने जब उनके संदिग्ध ड्राइवर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और सीसीटीवी फु फुटेज खंगाले, तो पूरी साजिश की परतें उधड़ गईं।

शुरुआती पुलिस तफ्तीश के अनुसार, हत्या के पीछे प्रॉपर्टी और जमीन का पुराना विवाद मुख्य वजह बनकर उभरा है। ड्राइवर ने विरोधियों के साथ साठगांठ कर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने ड्राइवर समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

#LucknowNews #UPNews #LucknowCrime #UPPolice #BreakingNews #CrimeUpdate #HindutvaLeader

Previous

शिमला-कालका रेल खंड पर भारी भूस्खलन; उत्तर रेलवे ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन, 400 से अधिक यात्री सुरक्षित निकाले गए

Next

पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, आज शाम तक आएंगे नतीजे