यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर हादसा: एयरफोर्स की गाड़ी को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 3 अधिकारी घायल
यमुनानगर, 1 सितंबर (अन्नू): यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर कैल बाईपास के पास बीती रात एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एयरफोर्स के तीन अधिकारी घायल हो गए। चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार चार लोग चंडीगढ़ कमांड से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित सरसावा एयरफोर्स स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में कैल बाईपास के पास एक गाड़ी खराब होने के कारण लगे जाम की वजह से उन्होंने अपनी कार साइड में रोकी हुई थी।
पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंची गाड़ी
इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एयरफोर्स की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी डिवाइडर को पार कर सड़क की दूसरी तरफ जा पहुंची। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पास के पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी में फंसे अधिकारियों को बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस कर रही जांच, थाने में लिखित शिकायत का इंतजार
मौके पर पहुंचे एसआई परमजोत सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, स्थानीय थाना छप्पर और जगाधरी सदर थाना प्रभारियों का कहना है कि एक्सीडेंट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है तथा एयरफोर्स के जवान गाड़ी को अपने साथ ले गए हैं।
#YamunanagarNews #HaryanaNews #AirForce #RoadAccident #YamunanagarPolice #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
राज्य में कच्चे तेल का उत्पादन बढाने के लिए नवीनतम तकनीक का होगा उपयोग, चरणबद्ध तरीके से पहुंचाया जाएगा 80 हजार बैरल प्रतिदिन उत्पादन-अतिरिक्त मुख्य सचिव, माइंस राजस्थान
Next