04/05/25

अमृतसर में जासूसी कांड का खुलासा: ISI से जुड़े दो जासूस गिरफ्तार, सेना की गोपनीय जानकारी करते थे लीक

पंजाब, 04 मई (अभी): पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। अमृतसर में बड़ा जासूसी कांड बेनकाब करते हुए दो जासूसों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सेना की गोपनीय जानकारी लीक कर रहे थे। दोनों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन उजागर हुआ है।

आरोपियों की पहचान पलाक शेर मसीह और सुरज मसीह के तौर पर हुई है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने सेना छावनियों और एयरबेस की तस्वीरें दुश्मन को भेजीं। जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ़ पिट्टू उर्फ़ हैप्पी के कनेक्शन हैं। दोनों पर आफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

Previous

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन आमंत्रित

Next

करोल बाग मेट्रो स्टेशन को मिला सर्वश्रेष्ठ मेट्रो स्टेशन का अवार्ड