सिंधू के पानी पर हिन्दूस्तान का हक था क्योंकि सिंधू का नाम ही हिन्दू से है- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज
चण्डीगढ, 9 जून- कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश के साथ जो किया है उसको देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने बताया कि सिंधू के पानी पर हिन्दूस्तान का हक था क्योंकि सिंधू का नाम ही हिन्दू से है और सिंधू हमारी धार्मिक नदी है। इन कांग्रेस के नेताओं ने सिंधू का 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को दे दिया था। इसी प्रकार, कांग्रेसियों ने अनुच्छेद 370 लगाकर कश्मीरियों को हिन्दूस्तान से अलग करने का काम किया जबकि राजा हरि सिंह ने उसी विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे जिस पर देश की अन्य 550 रियासतों ने किए थे और वे सारी रियासतें हिन्दूस्तान में शामिल हुई। लेकिन कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जा लिया।
खडगे जी सत्ता पाने के लिए अब अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते- अनिल विज
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा पिछले 11 सालों में देश में क्षति हुई के संबंध में दिए गए ब्यान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने तंज कसते हुए कहा कि खडगे जी की आंखें अब कमजोर हो गई है क्योंकि सत्ता पाने के लिए वे अब अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। उनको हिन्दूस्तान का विकास नजर नहीं आता है।
सन 1971 में कांग्रेेस के नेताओं की नाकामी की वजह से हिन्दूस्तान को पीओके नहीं मिल पाया- अनिल विज
श्री विज ने कहा कि पहलेे तो हमारी सेना कश्मीर में नहीं भेजी गई लेकिन जब हमारी सेना ने वहां पर जाकर जीतना शुरू किया तो तत्कालीन कांग्रेेस के प्रधानमंत्री ने यूएनओं में जाकर एक तरफा सीजफायर की घोषणा कर दी और उस वह पीओके बन गया और हमेशा के लिए पीओके मुसीबत बन गया। श्री विज ने याद दिलाते हुए कहा कि 1971 में पीओके को लेने का अवसर आया था, अगर हमारे नेता चाहते थे तो 1971 के युद्ध के बाद पीओके ले सकते थे क्योंकि हमारे पास पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा युद्धबंदी थे। उस समय की तत्कालीन कांग्रेस पार्टी की सरकार चाहती तो पाकिस्तान से सौदा कर सकती थी और पाकिस्तान घुटने टेक कर पीओके हमें देता।
इंदिरा गांधी ने संविधान को पैरों तले रौंदकर हिन्दूस्तान में एमरजेंसी लगाई- विज
श्री विज ने कांग्रेेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान को पैरों तले रौंदकर हिन्दूस्तान में एमरजेंसी लगाई। उस समय लगभग डेढ लाख लोगों को बिना कसूर के जेलों में डाल दिया गया।
विपक्ष को पता लग गया है कि आने वाले बिहार व बंगाल के चुनावों में विपक्ष का सफाया होने जा रहा है- विज
चुनावों में धांधली के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष बिहार और बंगाल में अपनी होने वाली हार की भूमिका बना रहे है। उन्होंने सवाल खडा करते हुए कहा कि आज ही ऐसा क्यों ये कर रहे हैं जबकि पहले इन्होंने क्यों नहीं चुनाव आयोग को राहुल गांधी जी ने लिखकर दिया। विपक्ष को पता लग गया है कि आने वाले बिहार व बंगाल के चुनावों में विपक्ष का सफाया होने जा रहा है।