09/06/25

वर्तमान भाजपा की केन्द्र सरकार के कार्यकाल को 11 साल हो गए हैं और ये 11 साल हिन्दूस्तान के गोल्डन पीरियड रहे- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

इन 11 सालों में हर क्षेत्र व हर वर्ग के लिए विकास कार्य किए गए -  अनिल विज

हिन्दूस्तान के लोगों ने कांग्रेस नाम की बीमारी को उखाडकर फेंकने का फैसला कर लिया - विज



पहले रक्षा के क्षेत्र में बाहर से आयात किया जाता है परंतु आज हम निर्यात कर रहे हैं - विज

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर तक रेल को पहुंचाया गया- विज


चण्डीगढ, 9 जून- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आज वर्तमान भाजपा की केन्द्र सरकार के कार्यकाल को 11 साल हो गए हैं और ये 11 साल हिन्दूस्तान के गोल्डन पीरियड रहे हैं। इस दौरान हर क्षेत्र व हर वर्ग के लिए विकास कार्य किए गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हिन्दूस्तान के लोगों ने कांग्रेस नाम की बीमारी को उखाडकर फेंकने का फैसला कर लिया है।



श्री विज आज पंचकूला में मीडिया कर्मियों के द्वारा भाजपा की केन्द्र सरकार के 11 साल होने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

पहले रक्षा के क्षेत्र में बाहर से आयात किया जाता है परंतु आज हम निर्यात कर रहे हैं - विज



उन्होंने बडे ही गर्व के साथ कहा कि पहले रक्षा के क्षेत्र में बाहर से आयात किया जाता है परंतु आज हम निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हमारी ब्रहमोस मिसाइल का असर पूछना है तो पाकिस्तान से जाकर पूछा जा सकता है कि किस प्रकार से हिन्दूस्तान तकनीक में आगे बढ चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले जितने हाइवे से थे आज उनसे दौगुने से ज्यादा हाइवे बनाए गए है। इसी प्रकार, एयरपोर्ट भी हमारी सरकार आने से पहले जितने थे, अब उनसे तीन गुणा हो गए हैं। मैडीकल कालेज भी हमारी सरकार आने के बाद तीन गुणा हो गए है। आज हर प्रदेश में एम्स जैसे संस्थान को खोला गया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आयोग्य योजना के तहत आज हमारी सरकार गरीबों के लिए पांच लाख रूपए तक मुफत इलाज मुहैया करवा रही है।

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर तक रेल को पहुंचाया गया- विज



उन्होंने कहा कि धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर तक रेल को पहुंचाया गया है। दुनियाभर के बच्चों से जब यह सवाल पूछा जाएगा कि संसार का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज कहां पर है तो बताया जाएगा कि यह रेलवे ब्रिज भारत में है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में हमारे इंजिनियरों की बात की जाएगी और हमारी तकनीक की आवाज विदेशों में गूंजेगी।

Previous

सिंधू के पानी पर हिन्दूस्तान का हक था क्योंकि सिंधू का नाम ही हिन्दू से है- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

Next

शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए तैयारी बड़े स्तर पर