02/10/25

हिमाचल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

हिमाचल, 02 अक्टूबर (अभी): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर विजय का प्रतीक है तथा देश एवं प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

दशहरा उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व न केवल हमारे नैतिक मूल्यों और परम्पराओं को मजबूत करता है, अपितु यह संदेश भी देता है कि बुराई का अंत हमेशा निश्चित होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा।

#Dussehra #HappyDussehra #VijayaDashami #FestivalOfVictory #HimachalPradesh #ShivPratapShukla #SukhuGovt #FestivalGreetings #GoodOverEvil #HimachalCulture #StateFestival

Previous

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाई

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की