01/04/25

डॉ. प्रेम सिंह ने हरियाणा पशुपालन और डेयरी विभाग के महानिदेशक का कार्यभार संभाला

चंडीगढ़, 01 अप्रैल (अभी) - डॉ. प्रेम सिंह ने आज हरियाणा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले, डॉ. सिंह विभाग के मुख्यालय में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

 

 डॉ. प्रेम सिंह के पास इस क्षेत्र का विशाल अनुभव है। उनके इस अनुभव और समर्पण से हरियाणा के कृषि और ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण सुधार होगा। उनकी नेतृत्व क्षमता से इस क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा और विभाग की परियोजनाओं को मजबूती मिलेगी।

 

विभाग के अधिकारियों, विभिन्न कर्मचारी एवं अधिकारी संघों के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों ने डॉ. प्रेम सिंह को उनकी नई नियुक्ति पर हार्दिक बधाई दी।

Previous

अप्रैल महीने में पदोन्नत कर शिक्षकों को दे दिए जाएंगे सेंटर - शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

Next

थाना सदर अम्बाला क्षेत्र से ट्रक में छिपाकर 450 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब तस्करीे मामले में ट्रक सहित आरोपी काबू