25/04/25

कर्रा रोग से गौवंश की रक्षा के लिए योजनाबद्व रुप से करें कार्य-पशुपालन एवं डेयरी मंत्री

एन.एस. बाछल, 25 अप्रैल, जयपुर।

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वागींण विकास के लिए कृत संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। जिसका परिणाम धरातल पर नजर भी आ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मरुस्थलीय जिला जैसलमेर में भीषण गर्मी से गायों में फैल रहे कर्रा रोग की रोकथाम एवं बचाव उपायों को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन संवेदनशीलनता एवं प्रतिबद्वता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्रा रोग की वर्तमान में कोई दवाई एवं वैक्सीन नहीं है। इसलिये उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपनी गायों को खुले में नहीं छोड़े एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देर्शित किया कि कर्रा रोग से गौवंश की रक्षा के लिए योजनाबद्व रुप से कार्य करें।       

जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में गुरुवार को जैसलमेर कलेक्ट्रेट सभागार में गायों में फैल रहे कर्रा रोग की रोकथाम एवं पानी-बिजली की निर्बाध आपूर्ति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को बीमारी की प्रभावी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाबद्व रुप से कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे इस रोग से कम से कम गायों की हानि हो।

जोराराम कुमावत ने कहा कि इस बीमारी के प्रति लोगों में अधिकाधिक जागरुकता के लिए पंचायत स्तर पर विकास अधिकारी इस कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि विज्ञापन, होर्डिंग, एलइडी वॉल, सोशल मीडिया ग्रुप्स सहित अन्य प्रचार माध्यमों से इस रोग से पशुओं को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक करें। गौवंश को कर्रा रोग से बचाव करना ही उपचार है।

Previous

राजस्थान में पर्यटक फ्रेंडली और सुरक्षित वातावरण निर्माण के लिए पुलिस करे पर्यटकों से संवेदनशील व्यवहार

Next

किसानों और व्यापारियों को खाद्यान्न भण्डारण के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध