07/04/25

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल कटाई प्रयोगों के निरिक्षण बारे

अम्बाला, 07 अप्रैल (अभी): प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जोकि भारत सरकार द्वारा किसानों को वितिय सहायता प्रदान करती है जिसक अंतर्गत मौजूदा सीजन रबी 2024-25 में गेंहू, सरसों, सुरजमुखी, जौं तथा चना की फसलों के बीमे का प्रावधान है जिसके तहत प्रत्येक गांव में चार-चार फसल कटाई प्रयोग कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा किए जाने है। उपरोक्त दी गई फसलों के कटाई प्रयोगों का निरीक्षण उच्च अधिकारियों द्वारा किया जाता है।


इसी कड़ी में मंजीत कौर (सहायक सांख्यिकी अधिकारी), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, अम्बाला द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत सीजन रबी 2024-25 के दौरान जिला अम्बाला के ब्लॉक साहा के गांव छपरा में गेंहू की फसल के कटाई प्रयोगों का निरीक्षण किया गया व फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए गए कि इस कार्य को समय पर व गंभीरता से पूर्ण करें। इस मौके पर उनके साथ सुखबीर सिंह

(एन0एस0एस0ओ0अधिकारी), अनामिका (सांख्यिकी सहायक), फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जिला अम्बाला के अन्य फील्ड अधिकारी/ कर्मचारीं भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होने मौजूदा सभी किसानों को फसलों संबंधित अनेक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए उन्हें जागरूक किया।

Previous

सप्ताह में अब दो दिन आयोजित होंगे समाधान शिविर, प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक होगा आयोजन

Next

समाधान शिविर मे पहुंचे प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाए और तत्परता से उनका समाधान करवाना सुनिश्चित करें