08/04/25

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने मशहुर गायक व पूर्व सांसद श्री हंसराज हंस से टेलीफोन पर की बातचीत, पत्नी के निधन पर व्यक्त किया शोक

श्री विज ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की

चण्डीगढ, 8 अप्रैल- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज मशहुर गायक व पूर्व सांसद श्री हंसराज हंस से टेलीफोन पर बातचीत की और उनकी पत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस मौके पर श्री विज ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

उल्लेखनीय है कि मशहूर गायक हंसराज हंस की पत्नी रेश्मा कौर का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थीं और जलंधर के टैगोर अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें दिल से संबंधित दिक्कतें थी और उनका निधन दिल का दौरा आने से हुआ।

गौरतलब है कि हंसराज हंस ने रेशमा कौर से 18 अप्रैल 1984 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं तथा बड़े बेटे का नाम युवराज हंस और छोटे बेटे का नाम नवराज हंस है।

Previous

लाहौल की वादियां सैलानियों से गुलजार, सिस्सू में बर्फ के बीच जमकर की मस्ती

Next

हिमाचल में हजारों अनुबंध कर्मचारी और दैनिक वेतनभोगी होंगे नियमित, सरकार ने जारी की अधिसूचना