08/04/25

लाहौल की वादियां सैलानियों से गुलजार, सिस्सू में बर्फ के बीच जमकर की मस्ती

हिमाचल, 08 अप्रैल (अभी): हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल की वादियां इन दिनों सैलानियों से गुलजार हो गई हैं। घाटी के सिस्सू में बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ की चादर के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। स्कीइंग के साथ अन्य गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन कारोबारियों से चेहरे भी खिल गए हैं।

वहीं, कुल्लू जिले में अप्रैल में साहसिक गतिविधियों राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। राफ्टिंग पॉइंट सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। इन स्थानों पर कारोबार भी दोगुना हो गया है।

Previous

31 दिसंबर, 2021 तक आवेदन प्राप्त 65382 टयूबवैल कनैक्शन हुए जारी - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

Next

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने मशहुर गायक व पूर्व सांसद श्री हंसराज हंस से टेलीफोन पर की बातचीत, पत्नी के निधन पर व्यक्त किया शोक