आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 1 मई नई दिल्ली
आज के मुख्य सामाचार और इतिहास
देश में आजादी के बाद पहली बार जातिगत जनगणना होगी: बिहार चुनाव से पहले केंद्र का फैसला; राहुल बोले- फैसले का समर्थन, डेडलाइन तय हो
पहलगाम हमले के बाद भारत ने सभी पाकिस्तानी उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया
क्लासरूम-घोटाले में सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज:12,748 क्लास/बिल्डिंग के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप
पाकिस्तान ने ISI चीफ को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया: असीम मलिक को जिम्मेदारी मिली; भारत ने पूर्व RAW चीफ को NSAB चेयरमैन बनाया था
विशाखापट्टनम में बारिश से नरसिंह स्वामी मंदिर की दीवार गिरी: 20 फीट लंबी दीवार गिरने से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 4 घायल; जांच के आदेश
मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि आज से
मोदी का रूस दौरा रद्द, विजय दिवस समारोह में नहीं होंगे शामिल
Chinmoy Das: इस्कॉन के पुजारी चिनमय दास को बांग्लादेश की अदालत ने दी जमानत, राजद्रोह का मामला है दर्ज
केंद्र सरकार ने शिलांग से सिलचर तक 166.80 किमी हाई-स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को दी मंजूरी
मुर्शिदाबाद हिंसा महज़ सांप्रदायिक झड़प नहीं, ‘गंभीर रूप से संगठित’ थी: फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट
भारत के डर से घबराया पाकिस्तान, रक्षा मंत्री बोले– अल्लाह करे भारत से जंग टल जाए
दिल्ली हाट बाजार में लगी भीषण आग, 26 दुकानें जलकर खाक
PM Modi को समय खराब नहीं करना चाहिए, तुरंत एक्शन लें, पहलगाम हमले पर बोले राहुल गांधी
सिर्फ एक को मारेंगे, जो लाख के बराबर होगा; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाक को दी धमकी
आधे में आंबेडकर और आधे में अखिलेश की फोटो पर एससी-एसटी आयोग सख्त, FIR का आदेश
बंगाल में चढ़ा सियासी पारा, जगन्नाथ मंदिर के बहाने CM ममता से मिले दिलीप घोष
पाकिस्तानी मस्जिदों से नहीं आ रही नमाज की आवाज, कारगिल के बाद पहली बार ऐसे हालात
राजस्थान में 17 साल की लड़की से 9 ने किया गैंगरेप, देखने गई थी सहेली की शादी
प्लेऑफ की रेस से चेन्नई बाहर, पंजाब ने चेपॉक में बुरी तरह रौंदा; चहल की हैट्रिक के बाद अय्यर दहाड़े
क्रिएटर्स का महाकुंभ: पीएम मोदी आज मुंबई में करेंगे वेव्स का आगाज; 90 देश और 10 हजार प्रतिनिधि होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से आंध्र प्रदेश सहित तीन राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान 68,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को केरल में ‘विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बहुउद्देशीय बंदरगाह’ का उद्घाटन करेंगे
मोदी सरकार कराएगी जातिगत जनगणना, गन्ना किसानों को भी दी बड़ी सौगात; कैबिनेट बैठक में फैसला
भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस बंद किया, 2 मई तक पाकिस्तानी फ्लाइट नहीं उड़ सकेंगी; पीएम आवास पर एक घंटे हाईलेवल मीटिंग हुई
जाति जनगणना के फैसले को राहुल गांधी का समर्थन, बोले- यह पहला कदम, अब तारीख बताएं,'हमने पूरे देश में कैंपेन चलाया, तब हो रही जाति जनगणना', राहुल गांधी बोले- तोड़ी जाए 50 फीसदी आरक्षण की दीवार
राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा, जम्मू-कश्मीर में हुई नृशंस वारदात में शामिल दहशतगर्दों को इस अपराध की कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा, सख्त कार्रवाई करते हुए आतंकियों को एहसास कराना होगा कि वे भारत के साथ ऐसा नहीं कर सकते
कानपुर में राहुल को देख फफक पड़ीं शुभम की पत्नी, गले लगाया...दिलासा दी; बोले-मैंने भी पिता, दादी को खोने का दर्द झेला,राहुल गांधी बोले- आतंकी हमले के जिम्मेदार लोगों को कीमत चुकानी होगी, पीएम नरेंद्र मोदी एक्शन लें, समय बर्बाद नहीं करना चाहिए;
पूर्वोत्तर का विकास मोदी सरकार की प्राथमिकता', हाई-स्पीड कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद बोले अमित शाह
एक मई से कुछ ऐसे वित्तीय बदलाव होने वाले हैं जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में एटीएम से सीमा से ज्यादा निकासी, रेलवे से टिकट बुकिंग और एफडी की ब्याज दरों में फेरबदल आदि शामिल हैं। साथ ही, मई में बैंकों की छुट्टियों की भी आरबीआई ने लिस्ट जारी कर दी है
रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा। मतलब आप वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में यात्रा नहीं कर सकते हैं। अगर आप यात्रा करते हुए पाए जाएंगे तो टीटी आपको सामान्य कोच में भेज सकता है या जुर्माना लगा सकता है
महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्रियों को सम्मानित करेंगे अजित पवार, चाचा और उद्धव ठाकरे को भी न्योता
दिल्ली हाट में लगी आग पर काबू, 26 दुकानें जलीं, फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियों ने आग बुझाई; मंत्री कपिल मिश्रा बोले- दुकानदारों को मुआवजा देंगे
पंजाब के आगे धोनी की टीम ने घुटने टेक दिए, चहल ने हैट्रिक लेकर CSK को प्लेऑफ से बाहर किया
चेन्नई बाहर, आज राजस्थान के लिए करो-या-मरो का मैच, मुंबई के पास नंबर-1 पर पहुंचने का मौका; यशस्वी बन सकते हैं टॉप स्कोरर
इस साल मई में रहेगा सामान्य से अधिक तापमान, उत्तर भारत में अधिक बारिश की संभावना,गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी लू के दिवस सामान्य से अधिक रह सकते हैं।
इतिहास
2011 में आज ही के दिन अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि हुई थी।
2009 में आज ही के दिन स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी गई थी।
1972 में आज ही के दिन देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण हुआ था।
1960 में महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य आज ही के दिन बने थे।
1956 में जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई थी।
1923 में भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
1914 में कार निर्माता फोर्ड पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए 8 घंटे काम करने का नियम लागू किया था।
1908 में आज ही के दिन प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी थी।
1897 में आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।
1886 में आज ही के दिन अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल और मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
*=============================*