उत्तर पारदश में आठ आईएएस व 15 पीसीएस अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश, 29 जून (अभी): उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के बाद आठ आईएएस और 15 पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। प्रमुख सचिव आलोक कुमार तृतीय को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि सात आईएएस अफसरों के कार्यस्थल में परिवर्तन किया गया है। आलोक कुमार तृतीय को प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन का कार्यभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार 30 जून को सेवानिवृत होंगे।
सचिव मुख्यमंत्री राकेश सिंह द्वितीय को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के पद पर तैनाती मिली है। विशेष सचिव गृह योगेश कुमार प्रभारी को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समिति, हीरा लाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समिति से सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के पद पर तैनाती मिली है।
अनामिका सिंह को सचिव, महिला कल्याण, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग और महानिदेशक, पोषण मिशन को यूपी फारेस्ट और क्लाइमेट चेंज विभाग का सचिव बनाया गया है। प्रतीक्षारत भवानी सिंह खंगारौत को विशेष सचिव राजस्व विभाग और प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, सान्या छाबड़ा को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई के पद पर स्थानांतरित किया गया है।