29/06/25

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जारी किए निर्देश, रोजाना सभी मेडिकल कॉलेजों में राउंड और सख्त निगरानी के आदेश

उत्तर प्रदेश, 29 जून (अभी): उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक राज्य मेडिकल व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। रविवार को डिप्टी सीएम निर्देश जारी किया है की सभी अस्पतालों मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा संस्थानों के चीफ नियमित रूप से अस्पताल में सभी वार्डों में न केवल भ्रमण करेंगे, बल्कि उस दौरान अपनी फोटो खींचकर सरकार को भेजेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे चिकित्सीय संस्थानों में की जा रही लापरवाही को रोका जा सके और इलाज में बेहतर व्यवस्था की जा सके।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने यह आदेश जारी किए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि यदि कोई प्राचार्य या निदेशक किसी दिन राउंड नहीं ले पाते हैं तो उनके स्थान पर उप प्राचार्य व सीएमएस राउंड लेंगे। राउंड के वक्त सुरक्षाधिकारी व सफाई सुपर वाइजर भी साथ रहेंगे। ताकि किसी भी तरह की कमी मिलने पर उसका तत्काल निस्तारण कराया जा सके।

उन्होंने बताया कि कॉलेज व संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। भूतपूर्व सैनिकों की तैनाती की जाएगी। परिसर में गर्ल्स हॉस्टल, इमरजेंसी आदि संवेदनशील जगहों पर पूर्व सैनिकों की तैनाती जाएगी। इसके लिए प्राचार्य सैनिक कल्याण निगम से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है की लापरवाही बढ़ते जाने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि ट्रॉमा सेंटरों में पर्याप्त डॉक्टर, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए जाएं ताकि मरीजों को इलाज, जांच आदि की दिक्कत न हो। 24 घंटे पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी की जांच की सुविधा मुहैया कराई जाये। ब्लड बैंक के संचालन में भी लापरवाही न बरती जाए। एएलएस एम्बुलेंस के संचालन को लेकर सीएमओ समन्वय बनाएं। मरीजों को कम समय में एम्बुलेंस मुहैया कराई जाये।

Previous

PRESIDENT OF INDIA TO VISIT UTTAR PRADESH FROM JUNE 30 TO JULY 1

Next

उत्तर पारदश में आठ आईएएस व 15 पीसीएस अफसरों के तबादले