25/03/25

हिमाचल के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। यह चेक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायक संजय रतन, संजय अवस्थी, नीरज नैयर, विवेक कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह राणा, बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह श्याम, प्रबंध निदेशक शरवन मान्टा और बैंक के निदेशक उपस्थित थे।

Previous

शिमला में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का नया शेड्यूल जारी, 1 से 4 अप्रैल तक महिला, 5 से 11 अप्रैल तक पुरुष अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल

Next

अभय चौटाला बने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनेलो संसदीय कार्य समिति की बैठक में लिया गया फैसला