नारनौल: डॉक्टर पति ने स्टाफ नर्स पत्नी के चेहरे पर फेंका खौलता पानी; केस दर्ज
जे कुमार 29 अगस्त 26 नारनौल (हरियाणा) : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर से घरेलू हिंसा का एक खौफनाक मामला सामने आया है। कैलाश नगर इलाके में रहने वाले एक निजी डॉक्टर घनश्याम शर्मा ने अपनी पत्नी, जो कि सरकारी नागरिक अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है, पर घरेलू विवाद के दौरान उबलता पानी डाल दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब पीने का आदी है और घर में अक्सर क्लेश करता था। घटना वाले दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साए पति ने रसोई में रखा खौलता पानी अपनी पत्नी के चेहरे और शरीर पर उड़ेल दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी:
परिजन गंभीर रूप से झुलसी नर्स को नागरिक अस्पताल ले गए। पुलिस ने पीड़िता की एमएलआर रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला करने और प्रताड़ित करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शहर थाना पुलिस आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
#NarnaulNews #HaryanaNews #Mahendragarh #NarnaulPolice #CrimeUpdate #DomesticViolence #BreakingNews
Previous
छत्तीसगढ़: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय एलायंस एयर के विमान का टायर फटा; सभी 41 यात्री व क्रू सुरक्षित
Next