छत्तीसगढ़: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय एलायंस एयर के विमान का टायर फटा; सभी 41 यात्री व क्रू सुरक्षित
जे कुमार 29 अगस्त 26 बिलासपुर (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर (Alliance Air) की फ्लाइट संख्या 9I613 की लैंडिंग के दौरान रनवे पर अचानक उसका बायां मुख्य टायर फट गया। टायर फटने से रनवे पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया, हालांकि पायलट की सूझबूझ से विमान अनियंत्रित नहीं हुआ और सही समय पर रुक गया।
विमान में कुल 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी और ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत अलर्ट जारी करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकालकर बस के जरिए टर्मिनल भवन तक पहुंचाया।
टायर पंचर/फटने की वजह से विमान आगे की यात्रा के लिए उड़ान भरने की स्थिति में नहीं था, जिसके चलते एयरलाइन ने बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया। एयरलाइन के इंजीनियरों की टीम विमान की जांच और मरम्मत के लिए मौके पर पहुंच रही है, जिसके बाद तकनीकी जांच पूरी की जाएगी।
#BilaspurAirport #ChhattisgarhNews #AllianceAir #FlightSafety #AviationUpdate #BilaspurNews #BreakingNews
Previous
गुरुग्राम: खाली गोदाम में मिला कैब चालक का शव; कार की फैन बेल्ट से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Next