दैनिक खबर: आज 09 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

संस्कारों की अनूठी तस्वीर:

शपथ समारोह के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 98 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के छुए पैर; गले लगाकर लिया बुजुर्ग कर्मठ सिपाही का आशीर्वाद।

पश्चिम बंगाल में नई शुरुआत:

सुवेंदु अधिकारी बने भाजपा के पहले मुख्यमंत्री; ईश्वर के नाम पर ली शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह समेत 20 मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में हुआ भव्य समारोह।

तमिलनाडु में एक्टर विजय की सरकार का रास्ता साफ:

वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से जुटाया बहुमत का जादुई आंकड़ा; 118 विधायकों के साथ सत्ता की ओर बढ़े टीवीके प्रमुख।

ममता बनर्जी ने बदला अपना डिजिटल प्रोफाइल:

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बायो से हटाया 'मुख्यमंत्री' शब्द; पूर्व सीएम ने खुद को बताया '15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री'।

DRDO ने अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण:

MIRV तकनीक से लैस मिसाइल ने ओडिशा तट से भरी उड़ान; हिंद महासागर में एक साथ कई लक्ष्यों को भेदकर रचा इतिहास।

अमेरिका ने सार्वजनिक कीं सीक्रेट UFO फाइलें:

ट्रंप प्रशासन ने जारी किए सैकड़ों रहस्यमयी वीडियो और फोटो; 1960 के दशक में छोटे कद के एलियंस देखने का हुआ दावा।

अमेरिका ने वेनेजुएला से हटाया 13.5 किलो संवर्धित यूरेनियम:

पुराने रिसर्च रिएक्टर में वर्षों से रखा था खतरनाक परमाणु ईंधन; शुक्रवार को सुरक्षित तरीके से अमेरिका पहुंचाई गई खेप।

चीन का बड़ा कबूलनामा:

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को दी थी तकनीकी मदद; चीनी इंजीनियर झांग हेंग ने सरकारी मीडिया पर पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकारी सहायता की बात।

अमेरिका-ईरान तनाव कम करने के लिए इस्लामाबाद में फिर शुरू होगी वार्ता:

मध्यस्थों के जरिए समझौते के ड्राफ्ट पर हो रहा काम; एक महीने तक चलने वाली औपचारिक बातचीत का खुल सकता है रास्ता।

दिल्ली में बड़ा हादसा:

प्रसार भारती सचिवालय के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; कोपरनिकस मार्ग पर मची अफरा-तफरी, आसमान में कई मीटर ऊपर तक उठीं आग की डरावनी लपटें।

ED की कार्रवाई पर छिड़ा सियासी घमासान:

आम आदमी पार्टी ने केंद्र और पीएम मोदी पर साधा निशाना; सांसद संजय सिंह बोले- विपक्ष को परेशान करने के लिए एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग।

मानसून से पहले एक्शन में PWD:

दिल्ली में खतरनाक पेड़ों का होगा सर्वे; पिछले साल कालकाजी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद विभाग ने जारी किए पेड़ हटाने के सख्त निर्देश।

पंजाब में आप सरकार को बड़ा झटका:

जालंधर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार; चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास से हुई हिरासत।

अम्बाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति का अनावरण:

50 लाख की लागत से बनी साढ़े 12 फुट ऊंची मूर्ति; मंत्री बोले- 'अकबर नहीं, महाराणा प्रताप महान हैं'।

विनेश फोगाट पर कुश्ती महासंघ का बड़ा एक्शन:

26 जून तक घरेलू स्पर्धाओं में खेलने पर लगा बैन; अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन पर थमाया 15 पन्नों का नोटिस।

पलवल में लापता छात्रा की संदिग्ध मौत:

घर से गायब नौवीं की छात्रा गौरी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव; कैंप थाने में दर्ज थी गुमशुदगी, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।

हरियाणा में मानसून की तैयारियों पर मंत्री श्रुति चौधरी का एक्शन:

नालों की सफाई और नदियों से गाद निकालने के दिए निर्देश; बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को किया सतर्क।

रोहतक बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार का केस:

लोकेंद्र फौगाट और रोहित सुहाग के खिलाफ करोड़ों के गबन की FIR; हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मामला।

अंबाला नगर निगम चुनाव: 10 मई को दुकानों और वाणिज्यिक संस्थानों में सवेतन अवकाश घोषित;

जिलाधीश अजय सिंह तोमर ने पात्र मतदाताओं के लिए मतदान सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश।

अम्बाला में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन:

लंबित मामलों के निपटारे के लिए जुटीं अदालतें; मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गीतांजली गोयल ने जनता को दी त्वरित न्याय पाने की जानकारी।

अंबाला नगर निगम चुनाव:

कल सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान; प्रशासन ने घोषित किया 'पेड हॉलिडे', आदेश न मानने वाले संस्थानों पर होगी सख्त कार्रवाई।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

प्रधानमंत्री ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

Next

सदर बाजार चौक पर स्थापित वीर महाराणा प्रताप की मूर्ति सदा जलती रहने वाली स्वाभिमान की मशाल : ऊर्जा मंत्री अनिल विज