दैनिक खबर: आज 18 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:

लातूर से कोचिंग डायरेक्टर शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार: तलाशी के दौरान आरोपी के मोबाइल से बरामद हुआ नीट यूजी का लीक प्रश्नपत्र।

सुप्रीम कोर्ट बोला- उमर खालिद को बेल मिल सकती थी:

दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज करने वाले अपने पिछले फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति: सैयद अंद्राबी केस की सुनवाई के दौरान कहा—जमानत एक नियम और जेल अपवाद है।

केरल के 13वें मुख्यमंत्री बने कांग्रेस नेता वीडी सतीशन:

राज्यपाल ने पूरी कैबिनेट को दिलाई शपथ: 64 साल बाद राज्य में दोहराया गया इतिहास; राहुल-प्रियंका सहित कई दिग्गज रहे मौजूद।

सासाराम-आरा-पटना पैसेंजर ट्रेन की जनरल बोगी में लगी भीषण आग:

यात्रियों में मची भगदड़: प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी गाड़ी की कोच D3 से उठीं लपटें; बाल-बाल बचे लोग।

देश में नशे का नया गढ़ बनकर उभरा जम्मू-कश्मीर:

राज्य की 13% से अधिक आबादी ड्रग्स की चपेट में: आतंकवाद के साथ अब नार्को नेटवर्क बना बड़ी चुनौती; सरकार ने शुरू किया 100 दिवसीय विशेष अभियान।

सिर्फ 30 साल में मोती निकालने वाले रेगिस्तानी देश से सबसे अमीर मुल्क बना कतर:

प्राकृतिक गैस ने बदली किस्मत: 90 के दशक में शुरू किया था एलएनजी का निर्यात; होर्मुज स्ट्रेट से चमकी तकदीर।

43 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऐतिहासिक नॉर्वे यात्रा:

राजधानी ओस्लो पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी: एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने किया भव्य स्वागत; द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा।

ईरान संग शांति प्रक्रिया के लिए अमेरिका ने रखीं पांच बड़ी शर्तें:

नहीं देगा बमबारी का मुआवजा: 400 किलो एनरिच्ड यूरेनियम भी सौंपने की मांग; फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा।

अमेरिका में एयर शो के दौरान दो ईए-18जी ग्रोलर फाइटर जेट क्रैश:

बाल-बाल बचे पायलट: सुरक्षित बाहर निकले सभी 4 क्रू मेंबर्स; हादसे के बाद माउंटेन होम एयरफोर्स बेस को किया गया लॉकडाउन।

दिल्ली इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस रिहर्सलनई:

दिल्ली में 19 मई को भारत मंडपम में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की रिहर्सल के चलते यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव: दोपहर 12 से 3 बजे तक एसपी मार्ग और मथुरा रोड प्रभावित; कई रूट रहेंगे डायवर्ट।

दिल्ली के राजघाट के पास DTC बस का अचानक ब्रेक फेल:

सूझबूझ से टला बड़ा हादसा: बस खाली होने के कारण बची यात्रियों की जान; सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

पीएम मोदी की अपील पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की 'मेट्रो मंडे' पहल:

सरकारी गाड़ियां छोड़ खुद मेट्रो और फीडर बस से पहुंचीं सचिवालय: मंत्रियों और अफसरों ने भी लिया संकल्प।

दिल्ली में DM ऑफिस के पास स्वीपिंग ट्रक में लगी आग:

पूर्वी दिल्ली में डीएम ऑफिस के पास नगर निगम की स्वीपिंग ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी: फायर टेंडर न पहुंचने पर एमसीडी के सिंचाई वाहन ने पानी डालकर एक घंटे में पाया काबू।

हरियाणा में EV क्रांति, परिवहन मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान:

परिवहन बेड़े में शामिल होंगी 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, ईवी खरीद पर मिलेगी 100% टैक्स छूट

चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में 6 घंटे चली कैबिनेट मीटिंग में 27 एजेंडे मंजू:

नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट पर बड़ा फैसला: अब 23 जुलाई 2024 से पहले के प्रमाण पत्र भी होंगे मान्य।

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले:

महाबैठक में राज्य के विकास और लोक कल्याण पर कई दूरगामी फैसले: प्रशासनिक सुधारों, पर्यावरण और युवा रोजगार को लेकर नीतिगत संशोधनों को मिली मंजूरी।

हरियाणा में बाहरी युवाओं को नौकरी देने का विरोध:

ग्रुप-बी पदों पर अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 90% अवसर देने के खिलाफ पंचकूला में इनेलो का हल्लाबोल, अभय चौटाला के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन।

हरियाणा निकाय चुनाव में झटका लगते ही एक्शन में कांग्रेस:

निकाय चुनाव में हार के बाद हरियाणा में संगठन मजबूत करने की कवायद में जुटी कांग्रेस, ब्लॉक अध्यक्षों के लिए मांगे 3 संभावित नाम: हर सूची में एक महिला अनिवार्य; बड़े शहरों में बनेंगे दो अध्यक्ष।

सोनीपत में साइबर ठगों ने महिला सहित तीन लोगों से ठगे 14.14 लाख रुपये:

रिश्तेदारी का झांसा देकर लगाया चूना: शातिर अपराधी ने साली का बेटा बनकर पीड़ित के खाते से उड़ाए साढ़े तीन लाख।

हरियाणा में 1 से 30 मई तक चलेगा मकान सूचिकरण एवं गणना का महाअभियान: कर्मचारियों को दी गई विशेष ट्रेनिंग: उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कार्य को बताया बेहद महत्वपूर्ण, ड्यूटियां की गईं तैनात।

अम्बाला के गांव मंडौर में 1.5 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा:

डीटीपी दस्ते ने सड़कें और नींवें कीं पूरी तरह ध्वस्त: खसरा नंबर जारी कर की गई सख्त कार्रवाई।

अम्बाला में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी:

15 जून से घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे बीएलओ: उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने 14 जुलाई से पहले ईनुमरेशन फॉर्म जमा करने की अपील की।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed

Previous

विनेश फोगाट की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा कदम: WFI और केंद्र सरकार को नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब

Next

10+2 के बाद ग्लोबल करियर का सुनहरा अवसर: आईएचटीएम महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में दाखिले जारी