दैनिक खबर: आज 17 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

केरल के वायनाड में राहुल, प्रियंका और खरगे के खिलाफ विवादित पोस्टरों से मचा हड़कंप:

भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीवारों से हटाए: प्रियंका गांधी को दी चुनावी शिकस्त की धमकी; कहा- अगला अमेठी बनेगा वायनाड।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी तकनीकी सफलता:

विखरोली टनल साइट पर उतारा गया टीबीएम मशीन का 350 टन वजनी पहला विशाल कटरहेड: 21 किमी लंबी सुरंग के निर्माण में आएगी तेजी।

हैदराबाद एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए फिर मिली विमान उड़ाने की धमकी:

नीदरलैंड से आई फ्लाइट में बम होने के दावे से मचा हड़कंप: सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर; जांच के बाद सुरक्षित उतरा प्लेन।

लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर बुलडोजर कार्रवाई पर भारी हंगामा:

वकीलों और पुलिस के बीच तीखी झड़प के बाद लाठीचार्ज: चैंबर तोड़े जाने के विरोध में भड़के वकीलों का पथराव, पुलिस ने भी भांजी लाठियां।

नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी से तीखा सवाल:

पूछा- बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे: पुणे की आरोपी शिक्षिका मनीषा मंधारे 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजी गई।

अमेरिका-क्यूबा में बढ़ा सैन्य तनाव:

सीआईए प्रमुख जॉन रैटक्लिफ की गुप्त हवाना यात्रा के बाद क्यूबा में अमेरिकी सैन्य हमले की आशंका बढ़ी, सरकार ने युद्ध स्तर पर तैयारियां कीं तेज: संभावित टकराव को लेकर अलर्ट।

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला बिजली जनरेटर में लगी आग से मचा हड़कंप:

अबू धाबी मीडिया ऑफिस का दावा—हादसे में कोई घायल नहीं, पूरी तरह सुरक्षित है परमाणु संयंत्र।

इस्लामीकरण के बाद अपनी जड़ों की ओर लौट रहा पाकिस्तान का लाहौर:

दो महीनों में 9 ऐतिहासिक जगहों को मिले उनके मूल हिंदू और ब्रिटिश नाम: विरासत सहेजने की कवायद तेज।

पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान हुआ ऐतिहासिक समझौता:

भारत वापस आएंगी 1000 साल पुरानी चोल ताम्र पट्टिकाएं: तमिल भाषा में लिखे 24 कपर प्लेट्स के संग्रह में दर्ज है चोल साम्राज्य का इतिहास।

दिल्ली में स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत:

वजीराबाद के जगतपुरी में अवैध स्विमिंग पूल में डूबने से 10 वर्षीय मासूम संस्कार की दर्दनाक मौत: बिना सुरक्षा इंतजामों के चल रहा था पूल; पुलिस जांच में जुटा प्रशासन।

दिल्ली मेट्रो ने पर्यावरण संरक्षण और सुगम यातायात के लिए उठाया बड़ा कदम:

18 मई से शुरू होगी नई रणनीति: हर सोमवार को चलेंगी 6 अतिरिक्त ट्रेनें; 24 नए फेरों से यात्रियों को मिलेगी भारी राहत।

सिग्नेचर ब्रिज लूटकांड:

दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज के पास स्कूटी सवार से लूट करने वाले 'सलवार सूट गिरोह' के तीन बदमाश गिरफ्तार, महिलाओं का भेष बदलकर वारदात को देते थे अंजाम: पीड़ित का मोबाइल और बैग बरामद।

आखिरी सांस तक करता रहूंगा विकास: रुकावट डालने वाले 'ताड़कावादियों' को अनिल विज की खुली चेतावनी:

अनिल विज ने किया टांगरी बांध पर स्टोन पिचिंग और महेशनगर पंप हॉउस पर किए करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास

हरियाणा के ₹590 करोड़ के बैंक घोटाले में सीबीआई का बड़ा एक्शन:

सीनियर आईएएस पंकज अग्रवाल और मोहम्मद शाइन से लंबी पूछताछ: जवाबों में संदेह होने पर दोनों अफसरों के मोबाइल फोन किए गए जब्त।


संन्यास की सलाह पर मनोहर लाल पर भूपेंद्र हुड्डा का तीखा पलटवार:

बोले- खट्टर खुद को दें यह मशविरा: पूर्व सीएम का बड़ा आरोप- मनोहर लाल के कार्यकाल में विकास में नंबर वन हरियाणा पूरी तरह हुआ बर्बाद।



हरियाणा में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासनिक फेरबदल:

गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से किया 12 एचपीएस अधिकारियों का तबादला: अंबाला और सोनीपत समेत कई जिलों के डीएसपी और एसीपी बदले गए।



हरियाणा के सोनीपत में दुस्साहसिक वारदात:

खरखौदा कोर्ट के बाहर झज्जर के हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ कातिया की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या: पेशी पर आए युवक की गाड़ी को टक्कर मार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग।



भिवानी के ब्रेन डेड विशाल ने चार मरीजों को दी नई जिंदगी:

रोहतक पीजीआई से सेना की टीमों ने एयरलिफ्ट की किडनी: हार्ट और लिवर भी ग्रीन कॉरिडोर से मात्र 45 मिनट में दिल्ली के अस्पतालों में पहुंचाए।



हरियाणा बोर्ड (BSEH) ने कंपार्टमेंट और सुधार परीक्षा 2026 के लिए जारी किया शेड्यूल:

20 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन: बिना विलंब शुल्क के 28 मई तक फॉर्म भरने का मौका



अम्बाला शहीदी स्मारक में जल्द लहराएगा विशाल राष्ट्रीय ध्वज:

निरीक्षण के लिए पहुंची फ्लैग फाउंडेशन की टीम, फाउंडेशन निर्माण और सुरक्षा मानकों पर हुई गहन चर्चा; तकनीकी ड्राइंग लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई।



अम्बाला शहर के पंचायत भवन में सीएससी वीएलई की अहम बैठक:

बेहतर काम करने वाले 6 संचालक सम्मानित: आय बढ़ाने और नई सेवाओं पर दी जानकारी; जिला प्रबंधक विवेक शर्मा ने सुनीं वीएलई की समस्याएं।


अंबाला में महाराणा प्रताप जयंती पर सीएम नायब सैनी की बड़ी घोषणाएं:

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में स्थापित होगी चेयर: शहजादपुर महिला कॉलेज का नाम अब 'महारानी पद्मावती कॉलेज' होगा; विकास कार्यों के लिए दिए 5 करोड़।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

“इस्तीफा मांगना आसान, काम करके दिखाना मुश्किल कृ धर्मेंद्र प्रधान सबसे सक्षम मंत्रियों में से एक” - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

“अम्बाला छावनी का विकास करने के लिए मैंने जी-जान लगाई, विश्वास दिलाता हूं कि आखिरी सांस तक विकास कराने के लिए कार्य करता रहूंगा” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज