दैनिक खबर: आज 06 जून , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

पश्चिम एशिया संकट के बीच एक्शन में PM मोदी, आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ बैठक;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के सदस्यों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक; वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की आर्थिक रफ्तार को और तेज करने के उपायों पर हुई गंभीर चर्चा।

केरल के वायनाड में बड़ा हेल्थ अलर्ट:

स्कूल के करीब 150 बच्चे एक साथ पड़े बीमार, बुखार और उल्टी की शिकायत; बाथेरी तालुक अस्पताल में 38 छात्र भर्ती।

तेलंगाना के विकाराबाद में बड़ा हादसा:

मारपल्ली में मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

NEET पेपर लीक मामला:

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन; 13 जून को देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी।

सुप्रीम कोर्ट ने बेटे को लगाई कड़ी फटकार:

पिता की संपत्ति से बेदखली के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज; राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला बरकरार।

अमेरिका और इजराइल में बढ़े मतभेद:

इजराइल द्वारा अमेरिकी अधिकारियों की जासूसी करने की आशंका पर पेंटागन में बढ़ी चिंता; काउंटर-इंटेलिजेंस खतरे का स्तर बढ़ाकर किया ‘क्रिटिकल’  

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते जाएंगे उत्तर कोरिया:

8 और 9 जून को किम जोंग उन से करेंगे मुलाकात; 2019 के बाद जिनपिंग का पहला प्योंगयांग दौरा।

कुवैत के नागरिकता कानून 1959 में बड़ा संशोधन:

नए नियमों के बाद हजारों लोगों की नागरिकता खत्म; 3 महीने के भीतर छोड़नी होगी दूसरे देश की नागरिकता।

दिल्ली-NCR में 25 से 30 जून के बीच पहुंचेगा मानसून;

मौसम विभाग ने जताई पूरी संभावना, उमस भरी गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत।आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून इस महीने दिल्ली तक पहुंच जाएगा और जून के तीसरे सप्ताह तक देश के अधिकांश हिस्सों को कवर करेगा।

दिल्ली के नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री का भीषण अग्निकांड;

दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, आसमान में छाया जहरीला काला धुआं; किसी के हताहत होने की खबर नहीं।


दिल्ली की मंडोली जेल में चार माह में 4 कैदियों की मौत: 

तिहाड़ जेल के एक्सटेंशन मंडोली जेल में बीते 4 महीनों में 4 कैदियों की संदिग्ध मौत।

अंबाला कैंट में कैबिनेट मंत्री अनिल विज का महा-एक्शन:

बाढ़ नियंत्रण पर अधिकारियों की लगाई कड़ी क्लास; बोले— “कुंभकरण 6 महीने में जाग जाता था, यहाँ कुछ विभाग सालभर बाद जागते हैं।”


हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा सियासी बवाल:

सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज; सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन।

सिरसा में बड़ा हाई-वोल्टेज ड्रामा:

बुलेट से पटाखे बजा रहे लड़कों ने ट्रैफिक पुलिस SHO से की हाथापाई; रिटायर्ड पुलिसकर्मी के नाबालिग पोते ने काटा बवाल, बुलेट इंपाउंड कर 40 हजार का चालान।


 न्यू चंडीगढ़ टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम:

न्यू चंडीगढ़ के यादविंद्र सिंह स्टेडियम में ऐतिहासिक टेस्ट मैच का पहला दिन: केएल राहुल और लोकल बॉय शुभमन गिल के शानदार शतकों से भारत मजबूत; 3 विकेट पर बनाए 368 रन


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान:

कृषि विभाग की 800 एकड़ भूमि प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले किसानों को ही मिलेगी पट्टे पर; 10 वर्षों तक करनी होगी नेचुरल फार्मिंग। 

पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

पिंजौर में व्यापारी की हत्या के बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह सस्पेंड; कानून व्यवस्था में लापरवाही पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता का बड़ा एक्शन।

वार्ड नंबर-14 की अमन, चमन और अंबेडकर कॉलोनी के लिए ऐतिहासिक रविवार:

35-40 वर्षों से लंबित सड़क परियोजना का राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने किया शिलान्यास।

'ऑपरेशन मैदान' के तहत अंबाला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई:

115 ग्राम हेरोइन और गाड़ी सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार; पुराने मामले में 1 और आरोपी काबू,पकड़े गए आरोपियों में से कई का है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड।


अंबाला साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

17 लाख रुपये की ऑनलाइन टास्क धोखाधड़ी मामले में लखनऊ से चौथा आरोपी गिरफ्तार; घर बैठे मोटा पैसा कमाने का लालच देकर की थी लाखों की ठगी।

अंबाला छावनी पुलिस की मुस्तैद कार्रवाई:

मॉल रोड से लोहे की ग्रिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद।पुलिस ने घटना के कुछ ही समय के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तपती धूप में “ऑपरेशन बाढ़ नियंत्रण”, 41 डिग्री में चार घंटे अफसरों को लेकर फील्ड में उतरे

Next

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बाढ़ नियंत्रण तैयारियों की बैठक में अफसरों की लगाई क्लास, फिर ग्राउंड पर दिखाया आईना