पंजाब में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस : गजाला और यमीन मोहम्मद ने दुश्मनों को दी सेना की खुफिया जानकारी
पंजाब, 11 मई (अभी): पंजाब पुलिस की दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी के इशारे पर जासूसी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मलेरकोटला इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई की है. जासूसों पर भारत की संवेदनशील सैन्य जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप है. कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनाव चरम पर हैं.
पंजाब पुलिस ने सबसे पहले एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था. वह भारतीय सेना की मूवमेंट और रणनीतिक गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था. इस संदिग्ध की गहन पूछताछ की गई. उसके इशारे पर एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया. दोनों जासूस दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी के संपर्क में थे. उसके निर्देश पर काम कर रहे थे. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में अमृतसर के अजनाला में भी दो जासूस गिरफ्तार हुए. उनकी पहचान पालक शेर मसीह और सूरज मसीह के रूप में हुई है.
पुलिस ने बताया कि दोनों अमृतसर में वायुसेना बेस और सैन्य छावनियों की तस्वीरें पाकिस्तान भेज रहे थे. मलेरकोटला मामले में भी जासूसों का कार्यक्षेत्र संवेदनशील सैन्य ठिकानों तक फैला हुआ था. पुलिस इनको गिरफ्तार कर गहन पूछताछ कर रही है.