भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी है। ये पार्टी सिद्धांतों से चलती है - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

अम्बाला/चण्डीगढ, 6 अप्रैल- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी है। ये पार्टी सिद्धांतों से चलती है और इस पार्टी के मुख्य सिद्धांत अंतोदय, सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा आर्थिक विकास’’ इत्यादि है। उन्होंने कहा कि हम वैचारिक पार्टी है तथा बाकी पार्टियों की तरह भेडों का झुण्ड नहीं है।

श्री विज आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर झण्डा फहराने के उपरांत मीडिया कर्मियांे के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि हाल ही में अंबाला छावनी में हमने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं हेतू शिविर का आयोजन किया था और वहां पर कार्यकर्ताओं को 24 घंटे के लिए रखा गया। श्री विज ने बताया कि इस शिविर में कार्यकताओं को पार्टी के सिद्धांत, कार्य पद्धति, विचारधारा, संगठनात्मक विषयों पर बताया गया और चर्चा की गई।

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान श्री विज ने भारतीय जनता पार्टी के गठन के संबंध में उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1951 में जनसंघ राजनीतिक पार्टी की स्थापना हुई थी। इस पार्टी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने लंबे समय तक संचालित किया।

श्री विज ने कांग्रेेस पार्टी के कार्यकलापों को कटघरे में खडा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने जब देश में आपातकाल लागू किया था, तब इंदिरा गांधी द्वारा बिना कसूर के देश के कई नेताओं को उठा-उठाकर जेलों में डाल दिया गया था, इस कदम की वजह से जनता का रोष इंदिरा गांधी के खिलाफ बढा तो उन्होंने आपातकाल समाप्त करके चुनाव की घोषणा करवा दी।

उन्होंने बताया कि तत्कालीन चुनावों में इंदिरा गांधी को शिकस्त देने के लिए सभी पार्टियों ने जनता पार्टी बना ली। इसके बाद जनता पार्टी ने चुनाव लडा और जनता पार्टी की सरकार रही, लेकिन कुछ साल बाद यह बिखर गए। जनता पार्टी के बिखरने के बाद 6 अप्रैल, 1980 को जनसंघ के लोगों ने अलग पार्टी बना ली, जिसका नाम भारतीय जनता पार्टी रखा गया। उन्होंने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर भाजपा नेता कपिल विज, नगर परिषद चेयरमैन स्वर्ण् कौर, सदर मण्डल प्रधान रवि बुद्धिराजा, महेश नगर मण्डल प्रधान हर्ष बिंद्रा, ग्रामीण मण्डल प्रभारी किरण पाल चोहान, शास्त्री मण्डल प्रधान प्रवेश शर्मा, शास्त्री मण्डल प्रभारी विपिन खन्ना, बलकेश वत्स, आशीष अग्रवाल, विजय कुमार, पार्षद श्याम सुंदर अरोड़ा, संजीव अत्री, बलित नागपाल, भरत कोचड़, गोरव सैनी, राज कुमार राजा, मोनिका विग, नीलम शर्मा, ज्योति व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे |

#AnilVij #BJPFoundationDay #AmbalaNews #HaryanaPolitics #SthapnaDiwas #Nationalism #Antyodaya #IndianPolitics #BJPWorker #AmbalaCantt #PoliticalNews #HaryanaGovernment #NationalSecurity #CulturalNationalism #BreakingNewsAmbala

Previous

दैनिक खबर : आज 06 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

Next

ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ पदों में आरक्षण का मामला, मुख्य सचिव ने दिए रोस्टर रजिस्टर सत्यापित कराने के निर्देश