दैनिक खबर : आज 31 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

प्रधानमंत्री का गुजरात दौरा:

साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर प्लांट और कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन; वाव-थराड में 20,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की देंगे सौगात।

आईटी नियम संशोधन:

सोशल मीडिया कंपनियों की 'सेफ हार्बर' सुरक्षा पर संकट; सरकारी निर्देशों की अनदेखी पर सीधे जिम्मेदार होंगे प्लेटफॉर्म, 14 अप्रैल तक जनता से मांगे गए सुझाव।

केरल चुनाव:

राहुल गांधी का बड़ा बयान—कहा, "बेसब्री से है उस दिन का इंतजार जब केरल की कमान महिला सीएम के हाथ होगी", पुथुपल्ली में चांडी ओमन संग चलाई साइकिल।

महिला सुरक्षा:

केंद्र सरकार का बड़ा कदम; 'शी-बॉक्स' पोर्टल अब देश के सभी 17,000 पुलिस थानों से जुड़ेगा, बिना पहचान बताए महिलाएं दर्ज करा सकेंगी कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायत।

'डिजिटल अरेस्ट”:

69 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी 25 दिन तक 'डिजिटल अरेस्ट'; साइबर ठगों ने पुलिस और कोर्ट अधिकारी बनकर ठगे ₹1.57 करोड़, अंधेरी इलाके का मामला दर्ज।

ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक:

इस्फहान में विशाल हथियार डिपो तबाह; 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों से हुआ हमला, राष्ट्रपति ट्रंप ने साझा किया धमाकों का वीडियो।

फ्लोरिडा:

पाम बीच एयरपोर्ट का नाम अब 'राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट'; गवर्नर रॉन डेसैंटिस ने बिल पर किए हस्ताक्षर, 1 जुलाई से प्रभावी होगा बदलाव।

जंग का 31वां दिन:

मशहद एयरपोर्ट पर अमेरिकी स्ट्राइक, दिल्ली आने वाला 'महान एयर' का विमान क्षतिग्रस्त; ईयू ने ईरान पर प्रतिबंध 2027 तक बढ़ाए।

दिल्ली जल संकट पर प्रहार:

समर एक्शन प्लान 2026-27 के तहत 1002 MGD पानी का लक्ष्य; 436 नए ट्यूबवेल, 500 वाटर ATM और यमुना सफाई के लिए 9,000 करोड़ का मेगा बजट आवंटित।

द्वारका कोर्ट:

2015 के दहेज हत्या मामले में पति बरी; अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में रहा विफल, गवाहों के मुकर जाने से दहेज उत्पीड़न का केस हुआ कमजोर।

दिल्ली विधानसभा:

विपक्ष के बहिष्कार के बीच बजट सत्र संपन्न; अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 15 साल में पहली बार सभी लंबित कैग (CAG) रिपोर्टें सदन में रखने को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि।

HSSC अलर्ट:

हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट; आज 31 मार्च को समाप्त हो रही है पुराने प्रमाणपत्रों की वैधता, 1 अप्रैल से मान्य होंगे केवल नए वित्त वर्ष (2026-27) के दस्तावेज।

रोहतक में मिली युवक की लाश :

फरमाणा गांव के युवक की सिर कटी लाश मिलने के मामले में एसपी से मिलेंगे परिजन; केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिसिया कार्रवाई से असंतोष के चलते बढ़ा रोष।

हरियाणा बैंक घोटाला:

आईडीएफसी बैंक में 590 करोड़ की धोखाधड़ी की जांच करेगी सीबीआई; राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र, दो एफआईआर अब केंद्रीय एजेंसी को होंगी ट्रांसफर।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का तोशाम दौरा;

'उन्नत सिंचाई उत्सव' का करेंगे आगाज, 107.61 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात।

सड़क सुरक्षा समीक्षा:

एडीसी विराट ने ब्लैक स्पॉट्स सुधारने और पैच वर्क समय पर पूरा करने के दिए कड़े निर्देश; यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

अम्बाला में पीएनजी कनेक्शन के लिए डीएफएससी की अपील;

7118 में मिलेगी पाइप्ड गैस की सुविधा, आसान ईएमआई विकल्प के साथ औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत।

अम्बाला में 'पुलिस की पाठशाला' :

सेफ सिटी टीम ने 'पुलिस की पाठशाला' के जरिए किया महिला सुरक्षा पर जागरूक; सारवाल अस्पताल स्टाफ को डाउनलोड करवाई 'डायल-112' और 'ट्रिप मॉनिटरिंग' एप्प।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ



नमस्कार।

Previous

तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप, बढ़ेगी दिव्यता एवं भव्यता-मुख्यमंत्री राजस्थान

Next

IPL 2026: न्यू चंडीगढ़ में आज पंजाब और गुजरात का मैच, दर्शकों के लिए जरूरी जानकारी और ट्रैफिक रूट