दैनिक खबर: आज 24 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार'
बंगाल और तमिलनाडु में ऐतिहासिक मतदान:
आजादी के बाद टूटा रिकॉर्ड, बंगाल में 92.72% और तमिलनाडु में 85.14% वोटिंग; हिंसा और झड़पों के बीच 4 मई को आएंगे सभी पांच राज्यों के नतीजे।
जनरल नरवणे का बड़ा खुलासा:
गलवान विवाद पर सेना को थी गोली चलाने की खुली छूट; पीएम मोदी ने दिया था पूरा समर्थन, राहुल गांधी ने किताब के जरिए सदन में सरकार को घेरा।
अमित शाह की हुंकार:
बंगाल के आरामबाग में दीदी के गुंडों को दी चेतावनी; बोले—वोटिंग में डाला खलल तो 5 मई के बाद उल्टा लटकाकर सिखाएंगे सबक, खड़गे के बयान पर कांग्रेस ने दी सफाई।
मणिपुर में रॉकेट हमले और हिंसा के बाद भारी तनाव:
18 अप्रैल से पूर्ण बंद के बीच सड़कों पर उतरीं हजारों 'मेइरा पाइबी' महिलाएं; शांति बहाली और सामाजिक एकता के लिए बुलंद की आवाज।
डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी कूटनीतिक जीत:
इजराइल और लेबनान के बीच तीन हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के लिए पीएम नेतन्याहू और राष्ट्रपति जोसेफ आउन को जल्द व्हाइट हाउस बुलाएंगे ट्रम्प।
अमेरिका के लुइसियाना में भीषण गोलीबारी:
बैटन रूज मॉल के फूड कोर्ट में दो गुटों के खूनी संघर्ष में एक की मौत और पांच घायल; पुलिस ने पांच संदिग्धों को लिया हिरासत में।
श्रीलंका में बड़ा साइबर हमला:
वित्त मंत्रालय का कंप्यूटर सिस्टम हैक कर उड़ाए 25 लाख डॉलर; ऑस्ट्रेलिया को दिए जाने वाले कर्ज पुनर्भुगतान में सेंध, चार वरिष्ठ अधिकारी सस्पेंड और जांच शुरू।
दिल्ली के करोल बाग में खूनी रंजिश:
आपसी विवाद में आनंद पर्वत निवासी थान सिंह नागर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक गंभीर घायल, पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश की शुरू।
आईजीआई एयरपोर्ट पर बड़ी ड्रग्स बरामदगी:
बैंकॉक से तस्करी कर लाया गया ₹27.5 करोड़ का गांजा जब्त; कस्टम विभाग ने चार भारतीय यात्रियों को दबोचा, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट की जांच में जुटी एजेंसियां।
वायु प्रदूषण पर प्रहार:
दिल्ली में CAQM के औचक निरीक्षण में धूल और मलबे के 34 उल्लंघन पकड़े गए; आयोग ने एमसीडी को तत्काल अवैध डंपिंग रोकने और धूल नियंत्रण नियमों को सख्ती से लागू करने के दिए निर्देश।
परमाणु क्षेत्र में बड़ा बदलाव:
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- निजी कंपनियों के लिए खुलेगा न्यूक्लियर सेक्टर; जामिया में थोरियम भंडार और ग्रीन ट्रांजिशन पर दिया जोर, जीतन राम मांझी ने पर्यावरण चुनौतियों पर जताई चिंता।
नारायणगढ़ में विवाहिता का दर्दनाक अंत:
मौत से पहले नैना ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'मुझे किसी ने नहीं समझा'; ससुराल में फंदे पर लटका मिला शव, यमुनानगर की बेटी की पीड़ा ने रिश्तों पर खड़े किए गंभीर सवाल।
हिसार विवाद में दुष्यंत चौटाला पर एसआईटी का शिकंजा:
सीआईए इंचार्ज और पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज होने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम और दिग्विजय को नोटिस; बयान देने नहीं पहुंचे जेजेपी नेता, जांच में आई तेजी।
हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का तांडव:
9 शहरों में 'वार्म नाइट' जैसे हालात के बीच सरकार ने जारी की एडवाइजरी; दोपहर 12 से 4 तक घर में रहने की अपील, स्कूलों की दोपहर में छुट्टी से बढ़ा बच्चों पर खतरा।
रेलवे की बड़ी सौगात:
गर्मियों की छुट्टियों में भीड़ कम करने के लिए 52 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे 132 अतिरिक्त कोच; नारनौल और रेवाड़ी रूट के यात्रियों को 1 मई से मिलेगी कंफर्म सीट और राहत।
एनआईटी कुरुक्षेत्र में जांच तेज:
नैक चेयरमैन प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे की अगुआई में रिव्यू टीम आज दूसरे दिन खंगालेगी रिकॉर्ड; छात्र सुसाइड मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की टीम भी करेगी कड़ी पूछताछ।
अंबाला पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक:
24 घंटे में हेरोइन के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार; 1 किलो हेरोइन मामले का वांटेड भी चढ़ा हत्थे, सप्लाई चेन तोड़ने के लिए रिमांड पर पूछताछ शुरू।
फसल अवशेष प्रबंधन:
अम्बाला के स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू; उप कृषि निदेशक डॉ. जसविंदर सिंह ने छात्रों से की अवशेष न जलाने की अपील, मृदा स्वास्थ्य और मित्र कीटों को बचाने पर दिया जोर।
नगर निगम चुनाव:
अम्बाला में मेयर पद के लिए कांग्रेस की कुलविंदर कौर ने भरा पर्चा; पार्षद पद हेतु पांच प्रत्याशियों ने भी दाखिल किया नामांकन, सियासी दिग्गजों के बीच चुनावी सरगर्मी तेज।
अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
20 लाख की ठगी कर सूरत में छिपे आरोपी दंपत्ति को पुलिस ने दबोचा; बिजनेस के नाम पर हड़पी थी मेहनत की कमाई, अब रिमांड पर होगी रिकवरी।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews
Previous
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ रहा है। इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की आशंका है, जबकि लेबनान सीमा पर सीजफायर बढ़ाया गया है।
Next