प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर देश-प्रदेश में और यही लहर अम्बाला निगम चुनाव में पहुंचे तो लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 24 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला नगर निगम चुनाव में भाजपा से मेयर पद प्रत्याशी अक्षिता सैनी का नामांकन आज इस आशीष के साथ भरवाया गया है कि वो भारी मतों से यहां से चुनाव जीत सकें।
विज आज अम्बाला शहर एडीसी कार्यालय में मेयर पद प्रत्याशी अक्षिता सैनी का नामांकन भरवाने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज सारे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास की लहर देश व प्रदेश में चल रही है और इसी लहर का हिस्सा अम्बाला नगर निगम के लोगों तक भी पहुंचे इसके लिए आवश्यक है कि तीनों जगह पर एक ही विचारधारा की पार्टी के लोग विजयी हो। इससे ज्यादा अच्छे व बेहतर तरीके से लोगों तक केंद्र व प्रदेश की सेवाएं पहुंचेगी। नहीं तो आप जानते हैं कि कई बार तो नलके में पानी भी नहीं आता।
आज नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान हरियाणा से कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, दिल्ली से मंत्री सरदार मनजिंद्र सिंह सिरसा, पूर्व मंत्री असीम गोयल, सांसद कार्तिकेय शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
#AmbalaNews #AmbalaMCElection2026 #AnilVij #AkshitaSaini #BJP #MunicipalElection #AmbalaPolitics #TripleEngineSarkar #HaryanaGovernment #BreakingNewsAmbala #AmbalaUpdate #KartikeyaSharma #RanbirGangwa #AmbalaCity #Election2026
Previous
ममता बनर्जी थक चुकी हैं, अब छतरी लगाकर छाँव में बैठें": अनिल विज का बंगाल चुनाव पर बड़ा तंज
Next