अम्बाला छावनी की जनता ने मुझे 7 बार विधायक बनाया इनके लिए यदि डलेवाल की तरह आमरण अनशन भी करना पड़ा तो करूंगा - विज
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला में बड़ा बयान दे डाला। विज ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा की मैंने अंबाला का जनता दरबार बंद कर दिया और मैं शायद ग्रिवेंसिस कमेटी में भी नहीं जाऊँगा क्योंकि हमारे आदेशों की पालना नहीं होती। अधिकारी हमारे काम नहीं करते। विज ने कहा की बाकी हरियाणा से मुझे कुछ नहीं लेना लेकिन अंबाला छावनी की जनता ने मुझे सात बारी विधायक बनाया है। इनके कामों के लिए अगर मुझे आंदोलन करना पड़ा मैं वो भी करूंगा अगर डल्लेवाल की तरह मुझे आमरण अनशन करना पड़ा मैं वो भी करूंगा
Previous
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर की मामले पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज की तीखी प्रतिक्रिया-"मामला दर्ज हुआ है तो जांच होगी, वो (केजरीवाल) बताएं कि किसने मिलाया पानी में जहर, उनको बताना पड़ेगा"
Next