दैनिक खबर : आज 22 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाई-लेवल मीटिंग:
पेट्रोलियम और फर्टिलाइजर सप्लाई की समीक्षा; शाह, जयशंकर और सीतारमण समेत दिग्गज मंत्रियों ने ऊर्जा सुरक्षा पर किया महामंथन।
भारत की बढ़ी ऊर्जा सुरक्षा:
अमेरिका और रूस से कच्चे तेल और गैस की खेप मेंगलुरु पहुंची; होर्मुज संकट के बावजूद सुरक्षित समुद्री मार्ग से जारी है ईंधन की आपूर्ति।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को किया सलाम :
होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे भारतीय जहाजों की सुरक्षित निकासी शुरू; तिरंगे वाले जहाजों को युद्ध के बीच मिल रहा है विशेष रास्ता।
सोनम वांगचुक की 170 दिन बाद लेह वापसी:
जोधपुर जेल से रिहाई और NSA हटने के बाद समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत; लद्दाख के लिए 'नये सूरज' की उम्मीद के साथ जारी रहेगा संघर्ष।
ऐतिहासिक रिकॉर्ड:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता; चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़कर 8,931 दिनों का बनाया नया कीर्तिमान।
महासमुंद के खल्लारी माता मंदिर में बड़ा हादसा:
रोपवे की केबल टूटने से ट्रॉली 20 फीट नीचे गिरी; एक युवती की मौत और 16 श्रद्धालु घायल; 4 की हालत नाजुक।
मिडल-ईस्ट जंग का 23वां दिन:
ईरान का इजराइल पर भीषण मिसाइल हमला: डिमोना और अराद में रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना; 300 से अधिक लोग घायल, जिनमें बच्चे भी शामिल; परमाणु संयंत्र के पास गिरा रॉकेट।
ब्रिटिश एयरवेज में खौफनाक सफर:
उड़ान के दौरान महिला की मौत के बाद 13 घंटे विमान में ही रखा रहा शव; फर्श की गर्मी से फैली बदबू, यात्रियों में भारी आक्रोश।
कतर के क्षेत्रीय जल में भीषण हेलीकॉप्टर दुर्घटना:
तड़के हुए हादसे में सात लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि; लापता व्यक्ति की तलाश के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ समाप्त।
उत्तम नगर के हस्तसाल में हत्याकांड के बाद भारी तनाव:
छावनी में तब्दील हुआ इलाका, बाजार बंद और त्योहारों की रौनक गायब; पुलिस ने कई संदिग्धों को लिया हिरासत में।
दिल्ली एलपीजी कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़:
दिल्ली पुलिस ने 74 सिलेंडर के साथ तीन शातिर ठगों को किया गिरफ्तार; 3 साल से चल रहा था गैस रिफिलिंग का अवैध धंधा।
दिल्ली विधानसभा में भारी हंगामा:
आप विधायकों का निलंबन रद्द न होने पर आतिशी ने दी बजट सत्र के बहिष्कार की चेतावनी; भाजपा पर लगाया विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप।
सीलमपुर फ्लाईओवर के दिन फिरेंगे:
दिल्ली सरकार ने मरम्मत के लिए जारी किए 16.3 करोड़ रुपये; 20 साल पुराने पुल को मजबूती देगा PWD, जल्द शुरू होगा नवीनीकरण कार्य।
भिवानी में हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़:
बुजुर्ग को जाल में फंसाकर मांगे 20 लाख; वकील और दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने रंगे हाथ दबोचकर बरामद किए नकदी और मोबाइल।
सिरसा एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई:
हिसार में तैनात सब इंस्पेक्टर नेहरा सिंह 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में बिछाया गया जाल।
हरियाणा में 'विकसित भारत 2047' का संकल्प:
सीएम नायब सैनी ने बादशाहपुर में 2,709 लाभार्थियों को सौंपी उनके आशियाने की चाबियां; प्रदेश विकास की राह पर अग्रणी बनने को तैयार।
हरियाणा में डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति:
575 सरकारी अस्पतालों में लागू हुआ HMIS; लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति, मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड अब रहेगा ऑनलाइन सुरक्षित और सुलभ।
अंबाला में 'जल अर्पण दिवस' का आयोजन:
विश्व जल दिवस पर ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ; डिप्टी सेक्रेटरी डॉ. अंकिता चक्रवर्ती ने किया जल समितियों का सम्मान।
अंबाला में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर:
24 मार्च को यूएचबीवीएन (UHBVN) कार्यालय, बलदेव नगर में आयोजित होगी बिजली अदालत; अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल करेंगे शिकायतों का मौके पर निपटारा
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow #ImportantUpdates #DailySearch #VerifiedNews