दैनिक खबर : आज 18 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार:
ईडी छापेमारी में दखल देने पर शीर्ष अदालत ने जताई नाराजगी; पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की भूमिका पर की गई तीखी टिप्पणी।
दिल्ली पालम अग्निकांड:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे का किया बड़ा एलान; साध नगर हादसे में 9 की मौत।
राज्यसभा में 59 सांसदों की विदाई:
खड़गे की चुटकी पर हंसे पीएम मोदी; एचडी देवगौड़ा, शरद पवार और रामदास आठवले समेत कई दिग्गज रिटायर, नए कार्यकाल की दी गई शुभकामनाएं।
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला:
33,660 करोड़ की 'भव्य' योजना से देश में बनेंगे 100 इंडस्ट्रियल पार्क; बाराबंकी-बहराइच फोरलेन हाईवे को भी मिली मंजूरी, रोजगार और निवेश को मिलेगा भारी बढ़ावा।
गुजरात में बड़े बम धमाकों की धमकी:
विधानसभा खाली कराकर जांच शुरू; मुंद्रा पोर्ट और स्कूलों को उड़ाने का ईमेल, पीएम मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी से हड़कंप।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला बयान:
क्यूबा पर कब्जे का इरादा जाहिर किया; ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा- 'किसी भी रूप में नियंत्रण में लूंगा क्यूबा', मची अंतरराष्ट्रीय खलबली।
रूस से भारत के लिए मुड़ा तेल टैंकर 'एक्वा टाइटन':
चीन का रास्ता छोड़ 21 मार्च को पहुंचेगा न्यू मैंगलोर; ईरान युद्ध के बीच अमेरिका से मिली छूट, भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद।
पाकिस्तान में गहराया तेल संकट:
रूस का सस्ते कच्चे तेल का ऑफर, पर सरकार की चुप्पी; महज 11 दिन का स्टॉक बचा, 335 तक पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता बेहाल।
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को बड़ी राहत:
सुनवाई की अगली तारीख तय; कोर्ट ने अभिनेता के वकील को मुख्य याचिका पर दलीलें पेश करने के दिए निर्देश।
दिल्ली LG और डीएमआरसी एमडी की अहम बैठक:
दिल्ली मेट्रो विस्तार और यात्री सुविधाओं पर चर्चा; स्टेशनों से लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर दिया गया विशेष जोर।
दिल्ली सरकार की छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत:
अब 19 से कम कर्मचारियों वाले संस्थानों पर नहीं लागू होंगे श्रम कानून; दिल्ली शॉप्स एक्ट में बदलाव का नया नोटिफिकेशन जारी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान:
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पहले दिन बिना हेलमेट 6,971 चालान; जागरूकता बढ़ाने को कई जगह मुफ्त हेलमेट भी बांटे गए।
हरियाणा में मौसम का बिगड़ा मिजाज:
नारनौल-हिसार समेत कई जिलों में तेज बारिश से जलभराव; मौसम विभाग ने 19-20 मार्च को ओलावृष्टि और 50 किमी की रफ्तार से हवाओं का ऑरेंज अलर्ट किया जारी।
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आखिरी दिन:
राज्यसभा चुनाव पर भारी हंगामा; सीएम सैनी और शिक्षा मंत्री की कांग्रेस विधायकों से तीखी नोकझोंक, प्रश्नकाल के दौरान सदन में हुई जमकर नारेबाजी।
पानीपत नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:
'म्हारी सड़क' ऐप पर लापरवाही बरतने वाले 2 जूनियर इंजीनियर सस्पेंड; कमिश्नर के आदेशों की अवहेलना पर एडिशनल कमिश्नर विवेक चौधरी ने जारी किए निलंबन आदेश।
ERSS-112 कर्मियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित:
आत्महत्या और तनावपूर्ण कॉल्स को संवेदनशीलता से संभालने के सिखाए गुर; डॉ. ब्रह्मदीप और अंकिता चौधरी ने अधिकारियों को दी विशेष ट्रेनिंग।
हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन की फटकार:
दो वर्ष की देरी पर ₹10,000 मुआवजे का आदेश; सॉफ्टवेयर की खामियों और सेवा वितरण प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश।
अम्बाला जिला नगर योजनाकार का चला पीला पंजा:
बराड़ा में पर एक एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी, सड़कें ध्वस्त; डीटीपी रोहित चौहान ने लोगों को अवैध निर्माण के प्रति चेताया।
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:
अम्बाला पुलिस ने पंजाब के नवांशहर से आरोपी को किया गिरफ्तार; एक दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस करेगी हड़पी गई राशि की रिकवरी।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow #ImportantUpdates #DailySearch #VerifiedNews #FactCheck #IndependentJournalism