22/02/25

परीक्षण उपरांत भूपाल सागर बांध के निरीक्षण गृह के विस्तार पर विचार

बी.एस. बाछल, 22 फरवरी, जयपुर।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि भूपाल सागर बांध (कपासन) के पास निर्मित निरीक्षण गृह के विस्तार के लिए प्रस्ताव मिलने पर परीक्षण उपरांत इस संबंध में विचार किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में निरीक्षण गृह में 2 कमरे मय लेट बाथ निर्मित हैं। इसके अलावा दोनों कमरों के बीच खुला बरामदा भी बना हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपयोगिता एवं आवश्यकता के दृष्टिगत वर्तमान में निरीक्षण गृह के विस्तार का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। 

जल संसाधन मंत्री शुक्रवार को प्रश्नकाल में इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि निरीक्षण गृह का रख-रखाव संसाधन उपलब्धतानुसार करवाया जाएगा।

Previous

भीलवाड़ा की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के चुनाव नियमानुसार करवाए गए

Next

बिजौलियां में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाही