दैनिक खबर : आज 17 मार्च, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
लोकसभा ने आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन किया रद्द;
पेपर फेंकने के आरोप में बजट सत्र से हुए थे बाहर, स्पीकर ने सदन में 'AI तस्वीरों' के इस्तेमाल पर लगाई सख्त पाबंदी।
उत्तराखंड के बाद गुजरात में UCC की तैयारी:
विशेषज्ञ समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी अंतिम रिपोर्ट; 24 मार्च को विधानसभा में बिल पेश होने के साथ गुजरात बनेगा दूसरा राज्य।
ओडिशा में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का एक्शन:
तीन विधायक पार्टी से निष्कासित; हरियाणा में भी पांच को नोटिस की तैयारी और कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर का इस्तीफा, सियासी हलचल तेज।
बंगाल चुनाव 2026:
ममता बनर्जी भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव, TMC ने 291 उम्मीदवारों की सूची की जारी; शुभेंदु अधिकारी से होगा कड़ा मुकाबला, नए और पुराने चेहरों पर जताया भरोसा।
भ्रष्टाचार पर CBI का बड़ा एक्शन:
यूपी में ईसीएचएस मेडिकल ऑफिसर और निजी अस्पताल का एजीएम गिरफ्तार; मरीजों को अनुचित लाभ और अवैध रेफरल के बदले रिश्वत लेने का लगा गंभीर आरोप।
नाइजीरिया के मेदुगुरी में भीषण आत्मघाती बम धमाके:
बाजार और अस्पताल में हुए हमलों में 23 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल; भीड़भाड़ वाले इलाकों को बनाया गया निशाना।
बगदाद में भीषण हवाई हमला:
ईरान समर्थित समूह की इमारत पर बमबारी में चार की मौत; अमेरिकी दूतावास के पास धमाके और ड्रोन हमलों से दहला ग्रीन जोन, हवाई रक्षा प्रणाली सक्रिय।
ईरान युद्ध का 17वां दिन:
खामेनेई की मौत के बाद भी जंग जारी, होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से वैश्विक अर्थव्यवस्था संकट में; ट्रम्प की चेतावनी के बावजूद नाटो देशों का युद्धपोत भेजने से इनकार।
लंदन के हैमरस्मिथ में हलाल मीट विवाद:
पंजाबी रेस्टोरेंट मालिक हरमन कपूर पर कट्टरपंथियों का हमला; हलाल मांस बेचने से इनकार करने पर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, सिख समाज से मांगी सुरक्षा और मदद।
दिल्ली हाई कोर्ट में एमसीडी का बड़ा बयान:
आरोपी के घर पर बिना नोटिस नहीं होगी तोड़फोड़ की कार्रवाई; अदालत ने रिकॉर्ड पर लिया जवाब, अवैध निर्माण के खिलाफ नियमों के तहत ही होगा एक्शन।
दिल्ली जल बोर्ड का अलर्ट:
उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 18 और 19 मार्च को प्रभावित रहेगी पानी की आपूर्ति; रखरखाव कार्य के चलते यूजीआर की सफाई हेतु निवासियों से पर्याप्त पानी जमा करने की अपील।
दिल्ली के रूपनगर में बड़ा हादसा:
नाले पर बना पुराना लोहे का फुटब्रिज अचानक ढहा; मलबे के साथ नाले में गिरी महिला की अस्पताल में मौत, गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर।
हरियाणा विधानसभा में राज्यसभा चुनाव पर घमासान:
स्पीकर ने आठ कांग्रेस विधायकों को किया 'नेम', सदन से वॉकआउट; सीएम नायब सैनी ने शायरी के जरिए विपक्ष की 'अंतरात्मा' पर कसा तीखा तंज।
हरियाणा में साइबर अपराध पर लगाम:
मामलों में 17% की गिरावट; डिजिटल अरेस्ट रोकने को आएगा 'ड्यूल ओटीपी' सिस्टम और गोहाना, बहादुरगढ़ व सोनीपत में खुलेंगे तीन नए साइबर पुलिस स्टेशन।
जगाधरी में किशोर न्याय परिषद की अनोखी सजा:
छात्र से मारपीट करने वाले नाबालिग को 3 महीने तक सिविल अस्पताल में मरीजों को पिलाना होगा पानी; सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक रहेगी ड्यूटी।
हरियाणा कांग्रेस में मची बड़ी खलबली:
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर का इस्तीफा; विधायक शैली चौधरी के भी बागी होने के आसार, पार्टी 5 विधायकों को देगी नोटिस।
अम्बाला में बार काउंसिल चुनाव की तैयारियां:
18 मार्च को 4 केंद्रों पर होगा मतदान; शहर में 3 और नारायणगढ़ में 1 पोलिंग बूथ स्थापित, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वोटिंग।
अंबाला पुलिस का 'साइबर सुरक्षा' मिशन:
सैन्य जवानों को दी गई नवीनतम खतरों और डिजिटल सुरक्षा की तकनीकी जानकारी; फिशिंग व डेटा फ्रॉड से बचाव हेतु मिलिट्री पुलिस सेंटर में विशेष सत्र।
अंबाला सीआईए-2 की बड़ी कार्रवाई:
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर आरोपी राजेश गिरफ्तार; बलदेव नगर में हुई धोखाधड़ी का पर्दाफाश, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कुरुक्षेत्र और अंबाला में कई मामले।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate #journalism #newsreporting #publicawareness #information #newday #newyearnews #2026news #knowledge #education #currentevents #insight #dailybrief #newsbrief #digitalnews #socialmedianews #pressrelease #newsanalysis #localnews #internationalnews #MustKnow #ImportantUpdates #DailySearch #VerifiedNews #FactCheck #IndependentJournalism #MediaIsImportant