दैनिक खबर: आज 25 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

भाजपा का बड़ा फैसला:

नितिन नवीन की टीम में अब 33% महिला पदाधिकारी होंगी शामिल, संसदीय बोर्ड से लेकर सचिव स्तर तक लागू होगा फॉर्मूला; राज्यों में भी बढ़ेगी नारी शक्ति की भागीदारी। 

राजस्थान में अवैध कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग:

दो नाबालिगों समेत 4 लोग जिंदा जले; परफ्यूम केमिकल में ब्लास्ट से हुआ हादसा, एक महिला गंभीर रूप से झुलसी।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए राज्यसभा में विपक्ष का नोटिस;

73 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ आचार संहिता के उल्लंघन और पक्षपातपूर्ण रवैये का लगाया गंभीर आरोप।

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला:

कहा- मोदी फैला रहे नफरत, ट्रंप कर रहे कंट्रोल; कृषि क्षेत्र बेचने का आरोप लगाते हुए ममता और मोदी को बताया एक समान।

AAP छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ भारी रोष:

हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और अशोक मित्तल के घर व यूनिवर्सिटी के बाहर वर्करों ने 'गद्दार' लिखकर किया जोरदार प्रदर्शन।

पेंटागन रिपोर्ट पर ब्रिटेन और स्पेन की कड़ी आपत्ति:

ट्रंप सरकार द्वारा ईरान युद्ध में साथ न देने पर सजा देने की योजना का खुलासा, ईमेल लीक से मचा अंतरराष्ट्रीय हड़कंप।

चाबहार पोर्ट:

अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए भारत उठा सकता है बड़ा कदम, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी कंपनी को अस्थायी तौर पर सौंपी जा सकती है पोर्ट की हिस्सेदारी।

अमेरिका-ईरान वार्ता:

डोनाल्ड ट्रंप के दूत और जेरेड कुशनर पहुंचे पाकिस्तान, विदेश मंत्री अब्बास अराघची की मौजूदगी में इस्लामाबाद में हो सकती है दोनों देशों के बीच बड़ी रणनीतिक बातचीत।

दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज:

आठ साल से बंद पड़ी तिरछी लिफ्ट प्रणाली की मरम्मत शुरू, लोक निर्माण विभाग ने ब्रिज के बुनियादी ढांचे और नियमित रखरखाव को लेकर तैयार की विशेष कार्ययोजना।

दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास कूड़े में आग :

लगीमजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार; दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं।

बागियों पर एक्शन की तैयारी:

मुख्यमंत्री भगवंत मान विधायकों संग राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, आम आदमी पार्टी ने दलबदल करने वाले नेताओं को सबक सिखाने के लिए बिछाई पूरी सियासी बिसात।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला:

'शीशमहल-2' का खर्च पंजाब के मंत्री द्वारा उठाने का लगाया आरोप, अन्ना हजारे और दिल्ली की जनता को धोखा देने का दावा।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान:

बंगाल में 92 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान को बताया मोदी लहर का परिणाम, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आयोग को सराहा और भाजपा की बहुमत से जीत का किया दावा।

पंचकूला निगम चुनाव:

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलूवालिया भाजपा में शामिल; मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घर पहुंचकर दिलाई सदस्यता, टिकट कटने के बाद बदला पाला।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का "आप" पर तंज:

सात सांसदों के इस्तीफे को बताया झूठ के घड़े का फूटना, कहा- अब पार्टी का खेल खत्म, स्वार्थ और भ्रष्टाचार के कारण बिखर रहा है कुनबा।

CBLU दीक्षांत समारोह में पहुंचे CJI सूर्यकांत:

कहा- ग्रामीण छात्रों के लिए सफलता की राह अधिक कठिन, कड़ी मेहनत और निष्ठा ही ऊंचाइयों तक पहुंचने का एकमात्र सशक्त और सफल मंत्र।

विधायक अशोक अरोड़ा का भाजपा पर तीखा हमला:

दलबदल करने वाले नेताओं पर उठाए सवाल; दुष्यंत चौटाला और सीआईए इंचार्ज विवाद मामले में खुलकर किया पूर्व डिप्टी सीएम का पुरजोर समर्थन।

अंबाला कपड़ा मार्केट में हुई लाखों की चोरी:

पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार; आरोपियों से नकदी, मोबाइल और चोरी के पैसों से खरीदी गई दो बाइकें भी बरामद।

नारायणगढ़ पिस्टल से डराकर बालियां लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार;

अंबाला पुलिस ने वारदात के चंद घंटों बाद आरोपी को दबोचकर लूटा गया सामान और नकली हथियार किया बरामद, भेजा जेल।

अंबाला नगर निगम चुनाव हेतु 27 अप्रैल को होगी नामांकन पत्रों की जांच: 

28 अप्रैल तक नाम वापसी के तुरंत बाद विकास सदन से उम्मीदवारों को आवंटित किए जाएंगे चुनाव चिन्ह।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार


#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews #quicknews #mediaupdate

Previous

झारखंड: 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का मैनेजर गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों दबोचा

Next

दिल्ली के जहांगीरपुरी में 17 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, क्राइम ब्रांच ने 3 मुख्य आरोपियों को दबोचा