दैनिक खबर: आज 15 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
नीट पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री की हाईलेवल बैठक:
दोबारा परीक्षा के आयोजन और नई तारीखों पर हुआ मंथन; एनजीए डायरेक्टर और सचिवों के साथ बैठक में भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा।
21 मई को पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बड़ी बैठक:
मंत्रालयों के कामकाज और सरकारी योजनाओं की होगी विस्तृत समीक्षा; सभी केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के शामिल होने की संभावना।
कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा घोष गिरफ्तार:
ईडी ने सोना पप्पू केस में की बड़ी कार्रवाई; बार-बार समन और लुक-आउट नोटिस के बावजूद पेश न होने पर जांच एजेंसी ने कसा शिकंजा।
16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में निर्वाचन आयोग का विशेष अभियान:
30 मई से शुरू होगा मतदाता सत्यापन का तीसरा चरण; 36.73 करोड़ वोटरों के डेटा की होगी गहन जांच और रिवीजन।
चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:
दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12.64 लाख के पार; अब तक 40 तीर्थयात्रियों ने गंवाई जान, केदारनाथ में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन दौरे का तीसरा दिन:
बीजिंग में शी जिनपिंग के साथ देखा 'टैंपल ऑफ हैवन'; द्विपक्षीय वार्ता के साथ स्टेट डिनर में परोसे गए खास व्यंजन, परिवार भी रहा मौजूद।
कराची में 'पिंकी' का खौफ:
करोड़ों के ड्रग साम्राज्य की मालकिन पुलिस गिरफ्त में, लेकिन डर के मारे नहीं लगाई हथकड़ी; कोर्ट ने भी कुख्यात लेडी डॉन को रिमांड पर भेजने से किया इनकार।
ओमान तट पर ड्रोन हमले के बाद गुजरात का मालवाहक जहाज 'हाजी अली' डूबा:
बीच समुद्र में लगी भीषण आग; ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाकर निकाला बाहर।
बलूचिस्तान में सेना और विद्रोहियों के बीच भीषण खूनी संघर्ष:
एक मेजर समेत पांच पाकिस्तानी सैनिक ढेर; बरखान जिले के नोशाम में बड़ी कार्रवाई, जवाबी हमले में सात विद्रोहियों के मारे जाने का भी दावा।
सेंट्रल विस्टा में डीएमआरसी शुरू करेगा हाइड्रोजन शटल बस सेवा:
प्रदूषण मुक्त और आधुनिक परिवहन को मिलेगा बढ़ावा; केंद्रीय सचिवालय से प्रमुख सरकारी दफ्तरों तक 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' होगी अब और भी आसान।
CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल बढ़ा:
केंद्र सरकार ने 24 मई 2027 तक सेवा विस्तार को दी मंजूरी; कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कार्यकाल समाप्त होने से पहले जारी किया आधिकारिक आदेश।
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला:
सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम; प्रधानमंत्री की अपील पर मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में भी की 60% कटौती।
जंतर-मंतर बंगले की सेल डीड पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उठाए सवाल:
कांग्रेस की याचिका पर विचार करने से पहले मांगी स्वीकार्यता की दलीलें; कोर्ट ने कहा—संतुष्ट होने के बाद ही मिलेगी अंतरिम राहत।
रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर:
मैसानी बैराज के पास बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल; मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस, जांच शुरू।
हरियाणा में तेल की कीमतों का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी हुए महंगे:
कई शहरों में 100 रुपये के करीब पहुंचे पेट्रोल के दाम; आम जनता की जेब पर बढ़ा 3 रुपये प्रति लीटर का बोझ।
हरियाणा के 590 करोड़ के बैंक घोटाले में 5 आईएएस अधिकारियों पर गिरेगी गाज:
सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच को दी मंजूरी; सीबीआई अब वरिष्ठ अफसरों से करेगी सीधे पूछताछ।
अमेरिका के इंडियाना में भीषण सड़क हादसा, करनाल के युवक की मौत:
रेड लाइट पर खड़ी कार को पीछे से मारी टक्कर; 40 वर्षीय प्रवीन ने मौके पर ही तोड़ा दम, परिवार में मातम।
हरियाणा में 1 जुलाई से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू:
बीएलओ करेंगे घर-घर जाकर वोटरों का सत्यापन; जनगणना की हाउस लिस्टिंग के साथ तालमेल बिठाकर तैयार होगा सटीक डेटा, 22 सितंबर को अंतिम प्रकाशन।
अंबाला में आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण:
राजस्व विभाग और NDMA के सौजन्य से जिले में हुई मॉक ड्रिल; नागरिक अस्पताल में एसडीएम दर्शन कुमार की अध्यक्षता में जांची गई आपातकालीन व्यवस्थाएं।
अंबाला में समाधान शिविरों के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निपटान:
प्रत्येक सोमवार और वीरवार को उपमंडल स्तर पर भी होगा आयोजन; डीडीपीओ दिनेश शर्मा ने आमजन से इस अनूठी पहल का लाभ उठाने की अपील की।
अंबाला शहर में आज नहीं होगी पानी की आपूर्ति, बिजली कट से वाटर वर्क्स ठप:
15 मई को सुबह से शाम तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; कार्यकारी अभियंता कर्ण सिंह ने लोगों से की पर्याप्त पानी जमा करने की अपील।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
सादगी और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल: ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुँचे राज्यपाल आचार्य देवव्रत, स्टेशन से गुरुकुल तक की साइकिल यात्रा
Next