दैनिक खबर: आज 12 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
पीएम मोदी की अपील का असर, महाराष्ट्र के मंत्री आशीष सेलार ने रद्द किया अपना फ्रांस दौरा:
ईंधन और विदेशी मुद्रा बचाने की मुहिम में शामिल हुए भाजपा नेता; कांस फिल्म फेस्टिवल में नहीं होंगे शरीक।
AIADMKके में दो फाड़, पलानीसामी और वेलुमणि गुटों के बीच वर्चस्व की जंग तेज:
चुनाव में महज 47 सीटें जीतने के बाद उभरे मतभेद; विधानसभा के पहले सत्र में ही दिखी दरार, विधायकों के साथ बंटे दिग्गज।
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के पास 60 दिनों का तेल बैकअप:
सरकार ने जनता से घबराने की अपील की: एलपीजी का भी 45 दिन का स्टॉक सुरक्षित; संसाधनों के सीमित उपयोग पर जोर।
हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार लेंगे असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ:
पीएम मोदी और एनडीए दिग्गज होंगे शामिल, खानापारा ग्राउंड में भव्य समारोह की तैयारी; चार नए मंत्री भी उठाएंगे गोपनीयता की शपथ।
यूएई ने ईरान पर किया गुप्त सैन्य हमला:
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाने का दावा: अप्रैल में लावान द्वीप पर हुई बड़ी कार्रवाई; भीषण आग से तेल उत्पादन लंबे समय तक रहा ठप।
ईरान युद्ध और होर्मुज संकट के बीच पीएम मोदी का 5 देशों का अहम दौरा:
15 मई को यूएई से होगी शुरुआत: ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय शांति पर केंद्रित रहेगी यात्रा; नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली भी जाएंगे प्रधानमंत्री।
हंता वायरस की जद में आए 17 अमेरिकी यात्रियों को नेब्रास्का मेडिकल सेंटर में किया गया क्वारंटीन:
42 दिनों तक रहेंगे निगरानी में: स्पेशल विमान से क्रूज शिप के यात्रियों की हुई वतन वापसी; एचएचएस अलर्ट पर।
पश्चिम बंगाल सरकार के सीमा पर बाड़ लगाने के फैसले पर बांग्लादेश सख्त:
हुमायूं कबीर बोले- कंटीली तारों से हमें डराया नहीं जा सकता: पहली कैबिनेट बैठक में बीएसएफ को जमीन देने का हुआ निर्णय।
दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष यादव 100 करोड़ के रिश्वत मामले में गिरफ्तार:
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: बेनामी संपत्तियों और वित्तीय गड़बड़ियों के मिले अहम सुराग; विभाग में हड़कंप, भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच तेज।
दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर बैरियर-फ्री सफर शुरू:
बिना रुके फर्राटा भरेंगे वाहन: मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम से समय और ईंधन की होगी बचत; स्थानीय ग्रामीणों को 20 किमी दायरे वाली छूट छिनने का डर।
पीएम मोदी की बचत की सलाह पर भड़के केजरीवाल:
देश में आर्थिक आपातकाल की जताई आशंका: नीट पेपर लीक को बताया राजनीतिक संरक्षण प्राप्त बड़ा घोटाला; दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग।
करनाल टोल प्लाजा पर 15 मई से शुरू होगा मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम का ट्रायल:
1 जून से बिना रुके गुजरेंगे वाहन: मुंडका की तर्ज पर बैरियर-मुक्त होगा सफर; समय और ईंधन की होगी बड़ी बचत।
विनेश फोगाट और कुश्ती संघ के बीच छिड़ी आर-पार की जंग:
कारण बताओ नोटिस पर विधायक का कड़ा जवाब:
नियमों के उल्लंघन के आरोपों को विनेश ने बताया बेबुनियाद; जुलाना विधायक और डब्ल्यूएफआई में तनाव बरकरार।
सेक्टर-21 में बुजुर्ग दंपती से 14 लाख की साइबर ठगी:
ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर आरोपियों ने डराया: वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी का खौफ दिखाकर ऐंठी मोटी रकम; साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
हरियाणा कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी:
अब निजी सिफारिशों पर नहीं बल्कि मेरिट पर मिलेंगी नियुक्तियां: उदयभान के बाद नई कवायद तेज; गुटबाजी खत्म कर जमीनी कार्यकर्ताओं को कमान सौंपने पर हाईकमान का जोर।
हरियाणा के मंत्री श्याम सिंह राणा ने महाराणा प्रताप जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह का किया आह्वान:
17 मई को शहजादपुर में जुटेगा जनसैलाब: परंपरागत 'चूल्हा न्यौंद' देकर ग्रामीणों को सपरिवार कार्यक्रम में आने का दिया न्योता।
अम्बाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
80 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, एएनसी टीम ने पुराना रेलवे रिजर्वेशन सेंटर के पास गाड़ी सहित दबोचा; करनाल निवासी आरोपियों से पुलिस रिमांड में होगी पूछताछ।
अनाज मंडी बराड़ा से गेहूं चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई:
तीसरा आरोपी शाहबाद से गिरफ्तार: आरोपी गोविंदा के पास से नकदी बरामद; पहले से दर्ज हैं चोरी और मारपीट के दो केस।
अम्बाला शहर में आज लगेगी बिजली अदालत:
अधीक्षक अभियंता की अध्यक्षता में होगा समस्याओं का समाधान: यूएचबीवीएन कार्यालय में उपभोक्ता रख सकेंगे शिकायतें; सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा आयोजन।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
आज का राशिफल — 12 मई 2026, मंगलवार
Next