दैनिक खबर: आज 29 अप्रैल, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान जारी:

सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग; हावड़ा और नादिया में झड़प व ईवीएम पर हंगामा, भारी सुरक्षा के बीच महिलाओं की लंबी कतारें।

काशी में पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ दरबार में की विशेष पूजा:

रोड शो के बाद 108 बटुकों ने शंखनाद से किया स्वागत; मंदिर परिसर में लहराया त्रिशूल, उमड़ा जनसैलाब।



 महाराष्ट्र में प्री-SIR के तहत 66.42% मैपिंग का काम पूरा:

गडचिरोली 90.51% के साथ प्रदेश में अव्वल; मुंबई और पुणे जैसे शहरी इलाके पिछड़े, निर्वाचन आयोग ने जारी किए आधिकारिक आंकड़े।



 यूआईडीएआई का बड़ा फैसला:

अब जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में मान्य नहीं होगा आधार कार्ड; 23 अप्रैल 2024 के पत्र में प्राधिकरण ने स्पष्ट किया—आधार केवल पहचान का दस्तावेज है।



भारत को मिलेगी रूस से चौथी S-400 मिसाइल यूनिट:

वायुसेना की अभेद्य दीवार होगी और मजबूत; 5 अरब डॉलर के सौदे के तहत नवंबर तक आएगी आखिरी खेप।

किंग चार्ल्स का ट्रंप पर मजेदार तंज:

कहा- अगर ब्रिटिश न होते तो आज अमेरिकी बोल रहे होते 'फ्रेंच'; व्हाइट हाउस के स्टेट डिनर में पुराने इतिहास को लेकर चुटकी लेते दिखे किंग।



कराची में गैस संकट:

सिलेंडर न मिलने पर प्लास्टिक गुब्बारों में गैस भरकर खाना बनाने को मजबूर हुए लोग; ओरंगी टाउन में जान जोखिम में डाल रहे नागरिक, प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने।

ईरान की खुली चेतावनी:

'जंग अभी खत्म नहीं हुई, हालात सामान्य नहीं'; सेना प्रवक्ता बोले- नई हिमाकत हुई तो दुश्मन को नए मोर्चों और आधुनिक हथियारों से मिलेगा करारा जवाब।



मोदी  की बड़ी सौगात:

प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने आज राष्ट्र को समर्पित किया 594 किमी लंबा 'गंगा एक्सप्रेसवे', मेरठ से प्रयागराज की दूरी अब सिर्फ 6 घंटे में; हरदोई में भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न।



दिल्ली मे बिना हेलमेट की सवारी पड़ रही भारी:

15 अप्रैल तक 188 बाइकर्स ने गंवाई जान; ट्रैफिक पुलिस ने काटे 4.24 लाख चालान, सुरक्षित सफर के लिए जागरूकता और हेलमेट अनिवार्य।

दिल्ली मे बेटे के 'घर जमाई' बनने का विरोध करने पर महिला की बेरहमी से पिटाई:

समधी-समधन ने सिर और नाक पर किए गंभीर वार; पुलिस ने दर्ज किया गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस।

जनगणना ड्यूटी न करने पर 142 अतिथि शिक्षकों की छुट्टी का विरोध:

शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग; मानदेय बढ़ाने और अनुबंध जारी रखने की उठाई पुरजोर अपील।


फरीदाबाद में AAP का व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार:

प्लॉट हड़पने और फर्जीवाड़े के आरोप में 'आप' नेता अमन गोयल गिरफ्तार, पुलिस आज कोर्ट में पेश कर मांगेगी रिमांड; सेक्टर-35 की जमीन के दस्तावेजों में हेरफेर का है गंभीर मामला।

पानीपत में बुलेट बाइक से फायर स्टंट:

डायल 112 की गाड़ी के सामने बुलेट से आग वाला खतरनाक स्टंट, युवकों ने पेट्रोल डालकर साइलेंसर से निकाली लपटें; रंजिश और खौफ की बात कह पुलिस की मौजूदगी में बनाया वीडियो।

हरियाणा बोर्ड सख्त:

परीक्षा में पकड़े गए 441 नकलचियों की आज भिवानी मुख्यालय में पेशी, नोटिस जारी कर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया; बोर्ड लेगा सेवा समाप्ति या परीक्षा रद करने का कड़ा फैसला।

हरियाणा प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बिगड़ा मौसम:

फरीदाबाद और पलवल समेत कई जिलों में बारिश; अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट, भीषण गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत।

अम्बाला नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियां तेज:

अम्बाला में ऑब्जर्वर नियुक्त; संजीव वर्मा सामान्य, आईजी ओम प्रकाश पुलिस और जितेन्द्र डुडी व्यय पर्यवेक्षक तैनात, चुनाव संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी।



अम्बाला में फसल अवशेष जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध:

कृषि विभाग ने स्ट्रारिपर और रोटावेटर के प्रयोग की दी सलाह; उप निदेशक डॉ. जसविन्द्र बोले—मिट्टी की उर्वरता बचाने और प्रदूषण रोकने को अवशेष न जलाएं।

आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ


नमस्कार।

#newsupdate #breakingnews #dailynews #morningnews #indianews #newyear2026 #february #latestnews #newsalert #currentaffairs #headlinenews #newsflash #topstories #livenews #globalnews #worldnews #newstoday #morningupdate #updates #newsbulletin #dailydose #topnews #trendingnews #freshnews #newsfeed #fastnews

Previous

अम्बाला पुलिस की नशे के सौदागरों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' जारी: CIA-1 ने 418.3 ग्राम चरस के साथ 3 तस्करों को दबोचा

Next

अपराध मुक्त समाज के लिए आईजीपी पंकज नैन सख्त: अंबाला मंडल के पुलिस अधिकारियों को दिए 'एक्शन प्लान' के निर्देश